2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल में डॉक्टरों ने अपाइन्ट किए सुरक्षा गार्ड ने नाम पर बाउंसर, कारण जानकर अस्पताल जाने के पहले सोचेंगे आप

अस्पताल में डॉक्टरों ने अपाइन्ट किए सुरक्षा गार्ड ने नाम पर बाउंसर, कारण जानकर अस्पताल जाने के पहले सोचेंगे आप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 5 May 2018, 10:55 AM IST

gwalior nursing hospitals

ग्वालियर। नर्सिंग होम एसोसिएशन ने शहर के निजी अस्पतालों में डॉक्टरों को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए नया तरीका निकाला है। यहां सुरक्षा के लिए शांति दूत के नाम पर बॉडी बिल्डर बाउंसर रखे गए हैं। इसके लिए बाकायदा निजी सिक्युरिटी एजेंसी से अनुबंध किया गया है।

हालांकि अनुबंध में सेवानिवृत्त सैनिकों का करार हुआ है, लेकिन जब भी किसी नर्सिंग होम या अस्पताल में हंगामा होता है तो बॉडी बिल्डर युवा बाउंसर खड़े नजर आते हैं। यह पहला अवसर है जब निजी अस्पतालों में बाउंसरों की सेवा ली गई है। ये बाउंसर मौके पर पहुंचकर डर पैदा कर देते हैं। ऐसा ही मामला गुरुवार को नया बाजार स्थित मूंदड़ा नर्सिंग होम में देखने को मिला था। यहां एक महिला मरीज के परिजनों ने गलतफहमी में हंगामा कर दिया तो बॉडी बिल्डर बाउंसर पहुंच गए। हंगामा कर रहे परिजनों को बाउंसरों ने जाकर घेर लिया था।

यह भी पढ़ें : फेसबुक पर BF ने डाली आपत्तिजनक पोस्ट,FACE BOOK देख युवती ने उठाया खतरनाक कदम

क्या पुलिस-प्रशासन से उठा भरोसा?
नर्सिंग होम एसोसिएशन के निर्णय को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इससे लगता है कि इनका पुलिस-प्रशासन से भरोसा उठ गया है। बताते हैं कि पुलिस के समय पर न पहुंचने और कार्रवाई न किए जाने से इस तरह की सुरक्षा लेने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें : दो माह की बच्ची की जमीन पर पटककर हत्या,खबर पढ़ कांप जाएगी आपकी रुह

पहली बार तैनात किए बाउंसर

सुरक्षा के लिए रखे
अस्पतालों में मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग कई बार की, लेकिन स्थाई समाधान नहीं हो पाया। हमने शांति दूत रखे हैं, इससे उम्मीद है कि मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। सेवानिवृत्त सैनिकों से सुरक्षा का करार आधार सिक्युरिटी से हुआ है। इस बात की जानकारी नहीं है कि युवा बाउंसर मौके पर पहुंच रहे हैं। ऐसा है, तो सिक्युरिटी एजेंसी से बात की जाएगी।
डॉ. अजय उपाध्याय, अध्यक्ष नर्सिंग होम एसोसिएशन

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़