
ग्वालियर। ग्वालियर एमेच्योर ओलम्पिक एसोसिएशन और प्रह्लाद मानव सेवा संसथान द्वारा सोमबार को होटल प्रह्लाद इन में गालव खेल रत्न सम्मान समारोह २०२२ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रतिभावान खिलाडियों को स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष की तरह एसोसिएशन के सचिव शिववीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर के सांसद विवेक नारायण शेजवलकर मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जीवाजी विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर विवेक सिंह भदौरिया, भारतीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रतीक तिवारी एवं जिला बीजेपी अध्यक्ष सुरेश शर्मा समेत कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय नृत्यांगना वाणी पाठक ने माँ शारदे की प्रार्थना पर प्रस्तुति देकर की। वहीं सांसद विवेक नारायण ने मेजर ध्यानचंद की फोटो पर पुष्प अर्जित कर दीप प्रज्वलित किया।
कार्यक्रम के आयोजक शिववीर शिंघ भदौरिया ने सांसद विवेक नारायण से जिले में खेलों के लिए चल रहे सभी कार्यों को सुचारु रूप से चलाने की अपील की और शहर के प्रतिभावान खिलाडियों की हरसंभव मदद की गुजारिश की। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर सांसद विवेक नारायण ने मेजर ध्यानचंद की फोटो पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। और प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए खेलों में सरकार के विकास कार्य गिनाये व खिलाडियों की हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा जिले का हर खिलाडी कुछ कर गुजरने का माद्दा रखता है। ये हौसला वो हमेशा कायम रखे, सरकार उनका पूरा सहयोग करेगी।
इन खिलाडियों का हुआ सम्मान
हॉकी- मुदस्सर कुरैशी, रोहित प्रजापति, प्रिय रावत, संगीता परिहार
क्रिकेट- विक्रांत भदौरिया, आर्यन कुशवाह, अनुष्का शर्मा, वैष्णवी शर्मा
बॉक्सिंग- जलज सविता, हिमांशी कुमारी
फूटबाल- राहुल यादव, तनु अम्ब, स्नेहा शर्मा, अनामिका यादव
पावरलिफ्टिंग- तनुज आर्य, ज्योति शर्मा
टेनिस- धनञ्जय दुबे, शाहनी यादव
एक्वाथ्लॉन- भविष्या पाल
कबड्डी- सुनीता यादव
स्केटिंग- आदरिका साहू
योग- मनोज गोडसेले, हिमांशी वर्मा
शतरंज- रुद्राक्ष गर्ग, सक्षम चौरसिया
एडवेंचर स्पोर्ट्स- सात्विक रावत
खो खो- चित्रांश शर्मा, सिम्मी भार्गव
बालीबॉल- शिशुपाल जाटव, अंजलि मेहता
ताइक्वांडो- त्रिषय सिंह, हार्दिक शुक्ला
बॉस्केटबॉल- लावण्या बाजपेयी, अनन्य कुलकर
बॉडी बिल्डिंग- निर्मल मित्तल
हैंड वॉल- दुष्यंत सिंह, गौरी भदौरिया
कराटे- ऋतिक बांके, दियां कुशवाह
रायफल शूटिंग- हिमांशी अम्ब
प्रशिक्षकों का भी हुआ सम्मान
नरेंद्र तिवारी- वालीबॉल
अर्जुन सिंह तोमर- बी आई सी क्लब
संतोष अर्गल- बॉक्सिंग
प्रधुम्न सिंह- फुटबॉल
रोहित सिंह- पॉवर लिफ्टिंग
बबली शाक्य- महिला फुटबॉल
जतिन मिश्रा- बास्केटबॉल
गोलू माहोर- बॉडी बिल्डिंग
सुभाष सिंह भदौरिया- हैंडबॉल
विष्णुकांत ओझा- कराटे
प्रमोद दिवाकर- तैराकी
बबली कुशवाह- कबड्डी
राहुल कुशवाह- योगा
हिमांशु चौधरी- बैडमिंटन
मयंक त्रिवेदी- टेनिस
पूजा गायकवाड़- खो खो
ईशा चौधरी-फुट्सल
यह भी पड़ें- प्रदेश के संभागीय महाविद्यालयों में बनेंगे डिजिटल स्टूडियो, स्टूडेंट्स को मिलेंगी कई सुविधाएँ
खेल प्रशाशकों को भी मिला पुरष्कार
ऋषिकेश वशिष्ठ- योगा
छक्कं सिंह- बालीबाल
मनोज कुशवाह- बॉक्सिंग
महेंद्र कुमार जैन (पूर्व प्राचार्य) एम एल बी गर्ल्स स्कूल मुरार
आर डी सिंघल- नेहरू युवा केंद्र
प्रेमनारायण कुरैचाया- फुटबॉल
राजेंद्र उपाध्याय- अध्यक्ष जिला तैराकी संघ
कौशलेन्द्र सिंह तोमर- अध्यक्ष कारपोरेशन एरिया कब्बडी संघ
प्रवेश श्रीवास- धनि फाउंडेशन ग्वालियर
लक्केश चौधरी- क्रिकेट
वीरेंद्र आर्य-