28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश के संभागीय महाविद्यालयों में बनेंगे डिजिटल स्टूडियो, स्टूडेंट्स को मिलेंगी कई सुविधाएँ

शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने किया एलान, प्रदेश के संभागीय स्तरके सभी कॉलेजों में बनेंगे डिजिटल स्टूडियो
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Harsh Dubey

•

Updated: 28 Aug 2022, 5:03 PM IST

colleges.jpg

ग्वालियर. प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालय के महाविद्यालय में डिजिटल स्टूडियो बनाए जाएंगे, जिससे आवश्यकता होने पर विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें। केआरजी महाविद्यालय के लिए डिजिटल स्टूडियो स्वीकृत किया गया है जिसका निर्माण शीघ्र ही होगा।

यह भी पड़ें- यूक्रेन से लोटे छात्रों का ये है हाल, सरकार नहीं कर रही कोई मदद

यह बात शनिवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय कमलाराजा कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के नवीन अकादमिक भवन के निर्माण एवं उन्नयनीकरण कार्य के भूमिपूजन तथा सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी कार्य के लोकार्पण के अवसर पर कही। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव, जिला महामंत्री हरीश मेवाफरोश प्राचार्य डॉ. एम आर कौशल,एसके सुमन, कार्यपरिषद के सदस्य, महाविद्यालय के प्राध्यापक व छात्राएं मौजूद रही।

कोरोनाकाल में हुई आवश्यकता महसूस

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोनाकाल में जब लॉकडाउन होने के बाद सभी स्कूल-कॉलेज बंद हो गए थे। तब ऑनलाइन पढ़ाई की आवश्यकता महसूस की गई और सरकार ने प्रदेश के संभाग स्तर पर डिजिटल स्टूडियो निर्माण का निर्णय लिया है, ताकि किसी प्रकार की समस्या आने पर छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पढ़ाई कर सके।

विद्यार्थियों को मिलेगी अच्छी सुविधा

मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि प्रत्येक छात्रा को अच्छी शिक्षा मिले, इसलिए राज्य सरकार ने सभी महाविद्यालयों में मानकों के आधार पर विकास करने का संकल्प लिया है।और एक ही परिसर में सभी विषयों की शिक्षा प्राप्त होगी। इस दौरान महाविद्यालय की पत्रिका प्रयास का भी अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया।