ग्वालियर

एमपी के इस जिलें में ‘नई ट्रेन’ चलाने की तैयारी, रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

MP News: लंबे समय से इस रूट पर ट्रेनों की कमी और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लोकल ट्रेन की मांग लगातार उठ रही थी....

2 min read
New Train प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

MP News: यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ग्वालियर से वीरपुर और रूठीयाई तक ट्रेन चलाने की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए आवश्यक प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और ट्रेन संचालन के लिए रैक भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड को भेजा गया है, जहां से स्वीकृति मिलते ही संचालन शुरू किया जा सकेगा।

इस नई सेवा के शुरू होने से ग्वालियर से गुना की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। लंबे समय से इस रूट पर ट्रेनों की कमी और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लोकल ट्रेन की मांग लगातार उठ रही थी। खासकर ग्वालियर से रूठीयाई तक बड़ी संख्या में लोग रोजाना नौकरी, व्यापार और अन्य कार्यों के लिए आवागमन करते हैं, जिन्हें फिलहाल पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

ये भी पढ़ें

अमरनाथ यात्रा रिजस्ट्रेशन के लिए इऩ ’12 अस्पतालों’ बनेंगे हेल्थ सर्टिफिकेट, देखें List

कुछ रैक ग्वालियर पहुंचे

सूत्रों के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर आईसीएफ के कुछ रैक भी पहुंच चुके हैं, जिससे संकेत मिलता है कि संचालन की तैयारी अंतिम चरण में है। अब यात्रियों को केवल औपचारिक मंजूरी का इंतजार है, जिसके बाद यह बहुप्रतीक्षित सुविधा जल्द शुरू हो सकती है।

वीरपुर तक चलती थी नैरोगेज

कोरोना काल से पहले ग्वालियर से श्योपुर तक नैरोगेज ट्रेन का संचालन होता था, लेकिन इसके बाद यह बंद हो गया। अब धीरे-धीरे इस रूट पर ट्रेन सेवाएं फिर शुरू हो रही हैं। फिलहाल कैलारस तक ट्रेनें चल रही हैं और वीरपुर तक रूट का ट्रायल भी हो चुका है। ऐसे में लगभग पांच साल बाद वीरपुर के लोगों को फिर से ट्रेन यात्रा का मौका मिल सकेगा।

रूठीयाई के लिए मेमू, वीरपुर के लिए आईसीएफ कोच

ग्वालियर से रूठीयाई के लिए मेमू ट्रेन और वीरपुर तक आईसीएफ कोच वाली ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है। अभी कैलारस तक मेमू ट्रेन चल रही है, जिसे आगे बढ़ाने की तैयारी है। वहीं, आईसीएफ कोच आने के बाद इन्हें वीरपुर तक चलाया जा सकता है।

प्लानिंग की जा रही है….

रूठीयाई और वीरपुर के लिए काफी समय से तैयारी चल रही है। अभी ग्वालियर से चलने वाली एक-दो ट्रेनें ही रूठीयाई में रुकती हैं। इन ट्रेनों के नियमित संचालन से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। इसका प्रस्ताव बोर्ड को भेजा जा रहा है। मंजूरी मिलते ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा। शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे

ये भी पढ़ें

‘ड्राइविंग लाइसेंस’ और ‘आरसी’ के फिजिकल कार्ड बनना बंद ! ये है कारण
Published on:
13 Apr 2026 05:13 pm
Also Read
View All