ग्वालियर

राहुल गांधी का रोड शो पड़ा भगवान अचलनाथ पर भारी, रुक गया मंदिर में चल रहा ये खास काम

राहुल गांधी का रोड शो पड़ा भगवान अचलनाथ पर भारी, रुक गया मंदिर में चल रहा ये खास काम
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2018, 11:22 AM IST
rahul gandhi road show in gwalior
राहुल गांधी का रोड शो पड़ा भगवान अचलनाथ पर भारी, रुक गया मंदिर में चल रहा ये खास काम

ग्वालियर। अचलेश्वर मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य पिछले दो दिन से बंद है। इसके पीछे एक वजह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का दौरा बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि राहुल मंदिर आकर यहां दर्शन करने के बाद अंचल में चुनावी दौरे की शुरुआत करेंगे। इसलिए मंदिर की बुर्ज हटाने का काम रुक गया है। मंदिर से जुडे सूत्र कहते हैं कि इन दिनों बुर्ज उतारने का काम चल रहा था।

मजदूरों ने इसे पूरा कर लिया था अब छत की बारी थी। लेकिन इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आने का पता चला उसके बाद से काम ठप हो गया है। क्योंकि राहुल गांधी 15 अक्टूबर को आएंगे जिस तेजी से मंदिर पर मजदूर काम कर रहे थे उससे तीन चार दिन में पुरानी इमारत काफी हद तक तोड दी जाती। लेकिन मंदिर प्रबंधन नहीं चाहता कि कांग्रेस अध्यक्ष मंदिर के टूटे हिस्से में आकर पूजा अर्चना करें। इसलिए काम को लगभग रोक दिया गया।

हालांकि मंदिर अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल का कहना है कि मंदिर का काम रोके जाने की वजह नवदुर्गा महोत्सव की शुरुआत है। अचलेश्वर मंदिर से सटे राममंदिर में मां दुर्गा का मंदिर है। उसमें इन दिनों श्रद्धालुओं का आना जाना रहता है। भीड़ को देखते हुए दिन में काम बंद किया गया है। इसके अलावा मंदिर की छत पर कुछ प्रतिमाएं लगी हैं। मंदिर से जुडे कई लोग चाहते हैं इन मूर्तियों को बिना खण्डित किए उतारा जाए। इसलिए उन्हें काट कर उतारा जा रहा है।इसलिए मंदिर की पुरानी इमारत को तोडऩे की रफ्तार धीमी हुई है।

Published on: