ग्वालियर

ट्रेन अलर्ट: जुलाई में सफर तो जरूर पढ़ें ये खबर, ग्वालियर रूट की ट्रेन कैंसिल, कई बदले रास्तों से चलेंगी

Train Alert: ग्वालियर के ललितपुर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते 1 जुलाई से 1 अगस्त तक बदलेगा रेल संचालन, कई ट्रेनों के रूट, स्टॉपेज और समय में बदलाव, जुलाई में सफर करने की तैयारी कर रहे हैं, तो जरूर पढ़ें ये खबर देखें लिस्ट में कहीं आपकी ट्रेन तो नहीं

2 min read
Train Alert (photo-unsplash)
Train Alert: जुलाई में कई ट्रेनों के बदले रहेंगे रूट, कई कैंसिल। (photo-unsplash)

Train Alert: अगर आप जुलाई के महीने में रेल यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य होने जा रहा है। इसके चलते 1 जुलाई से 1 अगस्त तक ट्रेनों के संचालन में बदलाव किए गए हैं। इस एक महीने के ब्लॉक के दौरान कई सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं, कुछ प्रमुख ट्रेनों का ललितपुर स्टेशन पर ठहराव समाप्त रहेगा, जबकि दो ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त किया गया है। रेलवे के इस फैसले का सबसे ज्यादा असर ग्वालियर होकर गुजरने वाली ट्रेनों (Train Alert) पर पड़ने जा रहा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, ललितपुर यार्ड को आधुनिक बनाने और नई लाइनें जोड़ने के लिए यह ब्लॉक लिया जा रहा है। यह पूरा प्रोजेक्ट तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।

दो ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह निरस्त

07363 हुबली-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (13 जुलाई से) तथा 07364 योग नगरी ऋषिकेश-हुबली एक्सप्रेस (16 जुलाई से) निरस्त रहेंगी।

कई ट्रेनों का मार्ग बदला (Train Alert Many Route Changed)

बीना-झांसी-मथुरा मार्ग की कई प्रमुख ट्रेनों (Train Alert) को बीना-रूठियाईसो गरिया-बयाना-मथुरा मार्ग से चलाया जाएगा।

- 12649 यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (13 से 19 जुलाई, 5 फेरे)

- 22705 तिरुपति-जम्मूतवी एक्सप्रेस (14 जुलाई)

- 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (14 से 20 जुलाई, 7 फेरे)

- 20493 मदुरै-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (12 एवं 15 जुलाई)

- 12721 हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (13 से 20 जुलाई, 8 फेरे)

- 20805 विशाखापट्टनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस (13 से 18 जुलाई, 6 फेरे)

मथुरा-झांसी-बीना मार्ग की ट्रेनें भी प्रभावित (Train Alert Mathura-Jhansi-Bina Route)

- 22456 कालका-शिरडी साईंनगर एक्सप्रेस (16 और 19 जुलाई)

- 12172 हरिद्वार-एलटीटी (17 जुलाई) 12804

- 12808 हजरत निजामुद्दीन विशाखापट्टनम (19 जुलाई)

- 12644 निजामुद्दीन तिरुवनंतपुरम (17 जुलाई)

- 12782 निजामुद्दीन-मैसूर एक्सप्रेस (20 जुलाई)

- 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस (16 से 19 जुलाई)

- 20808 अमृतसर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (19 जुलाई)

- 12716 अमृतसर-नांदेड एक्सप्रेस (17 से 20 जुलाई)

- 12780 निजामुद्दीन-वास्को-डि- गामा (17 से 20 जुलाई) शामिल हैं।

ग्वालियर रूट से होकर चलेंगी ये प्रमुख ट्रेनें (Train Alert For Gwalior Route)

- 14313 एलटीटी-बरेली एक्सप्रेस (13 से 20 जुलाई)

- 14319 इंदौर-बरेली एक्सप्रेस (16 जुलाई)

- 12615 चेन्नई-नई दिल्ली ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस (13 से 19 जुलाई)

- 12722 नई दिल्ली-हैदराबाद एक्सप्रेस (16 से 20 जुलाई)

- 12650 नई दिल्ली-यशवंतपुर एक्सप्रेस (20 जुलाई)

- 12724 नई दिल्ली-हैदराबाद एक्सप्रेस ( 17 से 20 जुलाई)

कई ट्रेनों को रास्ते में रोका जाएगा (Train Alert Many Train Stopped)

- यार्ड कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों को 10 मिनट से लेकर 110 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा।

- इनमें 12650 (निजामुद्दीन यशवंतपुर)

- 12808 (निजामुद्दीन- विशाखापट्टम)

- 18238 (अमृतसर-बिलासपुर)

- 20808 ( अमृतसर- विशाखापट्नम)

- 22686 (चंडीगढ़-यशवंतपुर)

- 12630 (निजामुद्दीन- यशवंतपुर ) आदि जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

ललितपुर स्टेशन नहीं आएंगी ये ट्रेनें (Train Alert For Lalitpur Station)

- 22470 निजामुद्दीन-खजुराहो एक्सप्रेस (12 से 19 जुलाई)

- 22469 खजुराहो-निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12 से 19 जुलाई)

- 11842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस (11 से 19 जुलाई)

- 11841 खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस (12 से 20 जुलाई )

नोट: इन सभी ट्रेनों का ललितपुर ठहराव अस्थायी रूप से समाह्रश्वत रहेगा तथा यात्रियों की सुविधा के लिए दैलवारा स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।

Published on:
20 Jun 2026 09:18 am