फिजिकल रिलशेन बनाते वक्त प्रेमी ने बना लिया था अश्लील वीडियो..शादी का वादा और ब्लैकमेल कर बार-बार किया रेप..
ग्वालियर. ग्वालियर में शादी का वादा कर एक युवक ने युवती से करीब चार साल तक संबंध बनाए उसका अश्लील वीडियो बनाए और अब शादी करने से मुकर गया है। प्रेमी के शादी के वादे से मुकरने के बाद प्रेमिका ने पुलिस में अपने साथ हुए रेप की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। आरोपी का नाम रूपेश रावत बताया गया है जो कि शहर के शिवानी नगर का रहने वाला है।
शादी के इंतजार में गुजर गए 4 साल
शहर के कंपू थाने में 34 वर्षीय युवती निशा (परवर्तित नाम) ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि करीब चार पहले उसकी मुलाकात शिवाजी नगर में रहने वाले रूपेश रावत नाम के युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच अच्छी जान पहचान हो गई और दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार परवान चढ़ा तो एक दिन रूपेश ने निशा को मिलने के लिए अपने घर बुलाया, जहां उसने उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिए। निशा ने बताया कि जब उसने रूपेश की हरकत का विरोध किया तो उसने शादी का वादा किया। इसके बाद रूपेश शादी का वादा कर और अश्लील वीडियो को वायरल करने की बात कहकर उससे चार साल तक संबंध बनाता रहा। वो जब भी शादी का कहती तो रूपेश आज-कल आज-कल कहकर कुछ न कुछ बहाना बनाकर टाल देता। ऐसा करते करते 4 साल का वक्त गुजर गया।
शादी का दबाव बनाया तो वादे से मुकरा
निशा (परिवर्तित नाम) ने पुलिस को बताया कि बीते दिनों उसने रूपेश पर शादी का दबाव बनाया तो रूपेश ने साफ लफ्जों में उससे शादी करने से इंकार कर दिया और धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो अश्लील वीडियो को वायरल कर देगा और जान से मार देगा। इसके बाद निशा ने हिम्मत जुटाई और पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी रूपेश के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।