27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4 लड़कों ने मिलकर नाबालिग से किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत..आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 Jul 2022, 8:20 PM IST

gangrape.jpg

छतरपुर. मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक 15 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना राजनगर थाना इलाके की है। नाबालिग के साथ हुई गैंगरेप का खुलासा उस वक्त हुआ जब रेप के दौरान बनाया गया वीडियो आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद नाबालिग के परिजन ने चाइल्ड लाइन को सूचना दी।जिसके बाद काउंसलिंग करते हुए चाइल्ड लाइन की मदद से नाबालिग ने गैंगरेप करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों ने नाबालिग को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी जिसके कारण वो चुप रही।

4 लड़कों ने मिलकर किया गैंगरेप
पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी की दास्तां बताते हुए पुलिस को बताया कि उसके साथ 11 जुलाई को 4 लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने आबरू तार-तार करते वक्त उसका वीडियो भी बनाया था और धमकी दी थी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो जान से मारने के साथ ही रेप के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। जिसके कारण पीड़िता लोकलाज के डर से खामोश रही। लेकिन इसी बीच आरोपियों ने रेप के वीडियो को वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें- रेप के बाद 16 दिन तक दोनों बहनों को घुमाया, दिखाया ताज


आरोपियों में से दो नाबालिग
सोशल मीडिया पर नाबालिग से गैंगरेप का वीडियो सामने आने के बाद मामला सामने आया। नाबालिग के परिजन को जब बेटी के साथ हुई ज्यादती के बारे में पता चला तो चाइल्ड लाइन की मदद से नाबालिग के परिजनों ने राजनगर थाने में केस दर्ज कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में केस दर्ज कर हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से दो युवक भी नाबालिग हैं।

यह भी पढ़ें- क्लीनिक में डाइटीशियन को डॉक्टर करता था यहां वहां टच