27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्लीनिक में डाइटीशियन को डॉक्टर करता था यहां वहां टच

20 दिन पहले लेडी डाइटीशियन ने ज्वाइन की थी नौकरी..पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 Jul 2022, 7:18 PM IST

doctor_ind.jpg

इंदौर. इंदौर में एक लेडी डाइटीशियन ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी डॉक्टर फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। लेडी डाइटीशियन का कहना है कि उसने 20 दिन पहले डॉक्टर के यहां नौकरी ज्वाइन की थी और तभी से डॉक्टर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। डॉक्टर बुरी नीयत से उसके शरीर को टच करता था जिससे परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अश्लील डॉक्टर की डाइटीशियन ने खोली पोल
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शहर के सपना संगीता रोड पर डॉक्टर राजेश अग्रवाल का डॉट क्लीनिक है। जिसमें पीड़िता डाइटीशियन है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उसने जुलाई के महीने में ही नौकरी ज्वाइन की थी। लेकिन महज 20 दिनों के अंदर ही वो डॉक्टर की अश्लील हरकतों से इतनी परेशान हो गई कि पुलिस में शिकायत करनी पड़ी। पीड़िता ने बताया कि 4 जुलाई को जब उसने नौकरी ज्वाइन की तो डॉक्टर राजेन्द्र ने उसके साथ हाथ मिलाया था और तब भी बुरी नीयत से उसका हाथ दबाया था। लेकिन उसने नजर अंदाज कर दिया। इसके बाद डॉक्टर हर दिन किसी न किसी बहाने से उसे टच करने की कोशिश करते रहे।

यह भी पढ़ें- शादी का वादा कर 6 साल तक साथ में रखा, संबंध बनाए और अब शादी से मुकरा


डॉक्टर की हरकतों के बारे में पुलिस को बताया
लेडी डाइटीशियन ने बताया कि शुरुआत में उसने डॉक्टर राजेन्द्र की हरकतों को नजरअंदाज किया जिससे उसकी हिम्मत बढ़ गई। डाइटीशियन का आरोप है कि गुरु पूर्णिमा के दिन तो डॉक्टर ने उसे केबिन में बुलाकर पकड़ लिया और शरीर के अंगों को बुरी नीयत से छूने की कोशिश। जिससे घबरा कर वो अपने केबिन में भाग आई और फिर घर लौट आई। इसके बाद डाइटीशियन ने बेटे को पूरी बातें बताईं और फिर पुलिस में डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है फिलहाल आरोपी डॉक्टर फरार है।

यह भी पढ़ें- रेप के बाद 16 दिन तक दोनों बहनों को घुमाया, दिखाया ताज