ग्वालियर

VIDEO : तीन लूट की वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 मोबाइल जब्त

VIDEO : तीन लूट की वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 मोबाइल जब्त
2 min read
• •
Updated: 29 Aug 2018, 6:18 PM IST
robbers gang arrested
VIDEO : तीन लूट की वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 मोबाइल जब्त

ग्वालियर/डबरा । लूट की बढ़ती वारदातों से चिंतित सिटी पुलिस ने आखिरकर तीन लूट की वारदातों का मंगलवार को खुलासा कर दिया, जिसमें पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ा और उनके पास से लूटे गए सभी मोबाइल और नकदी सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है। धरपकड़ की कार्रवाई के दौरान सिटी पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है।

ट्रेन और बाजार में मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भी पर्दाफाश किया है। हालांकि पुलिस गिरोह के एक ही सदस्य को पकड़ पाई है। बदमाशों ने बताया कि वे छपट्टा मारकर पर्स और मोबाइल लूट ले जाते थे और बाद में सिम निकलकर फेंक देते थे। लूट की वारदातों में उपयोग कि गई बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात सुरेन्द्रसिंह गौर और थाना प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि १८ अगस्त को बाजार से रुचि खटीक से २ युवकों ने पर्स छीनकर उसमें रखा मोबाइल और ३०० रुपए की नकदी लूट ले गए थे। २२ अगस्त को कामिनी शिवहरे अपनी मां के साथ बाजार से घर लौट रही थी इसी दौरान रात में करीब ८ बजे कमलेश्वर कॉलोनी क्षेत्र से बाइक से आए दो बदमाश झपट्टा मारकर पर्स लूट ले गए थे, जिसमें २० हजार रुपए कीमत का मोबाइल और ३००० हजार रुपए थे। पुलिस ने टीम गठित कर पांच साल के आदतन अपराधियों और संदिग्धों की धरपकड़ शुरू की, जिसमें तीन बदमाश सामने आए जिनके द्वारा लूट की वारदातों को कबूल किया है ।

मोबाइल समेत पर्स बरामद

पुलिस ने सुनील पुुत्र राममोहन जाटव (२०) निवासी सुल्तानपुर, सूखा उर्फ अभिषेक पुत्र राजेन्द्र जाटव निवासी अमरपुरा खेरी, राकेश (३५) पुत्र सियाराम निवासी लोहगढ़ डबरा को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से दो मोबाइल, नाक की लोंग, दो पर्स और नकदी रुपए समेत अन्य सामान बरामद किया है साथ ही बाइक भी बरामद की गई है। पूछताछ में इन लोगों ने १० जुलाई को वैशाली साहू से बात करते समय उससे मोबइल लूट की वारदात को भी कबूल किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर रिश्तेदार रामअवतार पुत्र सियाराम जाटव और छोटू पुत्र बहादुर निवासी प्रेमनगर को बेच देने पर पुलिस ने वहां से बरामद किए हैं ।

ट्रेन में मोबाइल लूटने वाला भी पकड़ा गया

पुलिस की धरपकड़ के दौरान मुखबिर की सूचना पर सिटी पुलिस ने ट्रेनों व बाजार से मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भी खुलासा किया है। हालांकि पुलिस इस मामले में सौरभ प्रजापति (१८) पुत्र रमेश प्रजापति निवासी सूर्य नगर को पकड़ पाई है, जबकि उसके साथी कल्लू उर्फ रफ्फन मुसलमान निवासी रामगढ़, किट्टू कोरी निवासी जंगीपुरा, आरिफ मुसलमान निवासी रमागढ़ फरार हैं। पकड़े गए सौरभ से ब्रांडेड कंपनी के १० मोबाइल बरामद किए हैं जिनकी कीमत एक लाख रुपए बताई गई है। एक बाइक चोर भी पकड़ा है और उसके पास से बाइक जब्त की है ।

Published on:
Also Read
View All