1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LIVE VIDEO : यहाँ हर रोज मौत का सफर तय करने को मजबूर यात्री, पढ़े पूरी खबर

LIVE VIDEO : यहाँ हर रोज मौत का सफर तय करने को मजबूर यात्री, पढ़े पूरी खबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 28 Aug 2018, 5:19 PM IST

deadly river of india

LIVE VIDEO : यहाँ हर रोज मौत का सफर तय करने को मजबूर यात्री, पढ़े पूरी खबर

ग्वालियर/ शिवपुरी । कोलारस के ग्राम गोरा-टीला में सिंध नदी पर बना रपटे पर सोमवार को भी पानी दो फीट ऊपर निकलता रहा। पानी में रपटा डूब जाने से उसमें सड़क भी नजर नहीं आ रही थी, बावजूद इसके वहां से यात्री बसों के अलावा बांस-बल्लियों के सहारे बाइकें निकाली जा रही हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि रपटे पर सुरक्षा के मद्देनजर पलिस भी तैनात की गई, लेकिन वो भी मूकदर्शक बनी हुई है। एसपी बोले कि हम सुरक्षा के इंतजाम करवाते हैं ।

यह भी पढ़ें : VIDEO : भाई-बहन को मारी टक्कर, अपहरण का किया प्रयास, पुलिस का जवाब सुन परिजन हुए दंग...

गौरतलब है कि गोरा-टीला का वो रपटा है, जहां पर तीन साल पूर्व एक यात्री बस फंसने के बाद बहते-बहते बची थी। उसमें सवार यात्रियों को रेस्क्यू करके बमुश्किल निकाला गया था, जबकि पिछले साल एक चरवाहा इस रपटे से बह गया था, जिसकी लाश तीन दिन बाद मिली थी। ऐसे खतरनाक रपटे पर सोमवार को भी पानी का फ्लो अधिक था और ऊपर दो फीट पानी होने की वजह से वो रास्ता भी नहीं दिख रहा था ।

यह भी पढ़ें : VIDEO : कलयुगी बेटे ने अपने पिता के साथ किया ऐसा, वीडियो में देख कर रूह कांप जाएगी....

जिससे होकर निकलते थे। लेकिन लंबे चक्कर से बचने के लिए यात्रियों से भरी बसों को इसी रपटे से निकाला जा रहा है। इस दौरान बस ड्राइवर को सड़क तो नजर नहीं आती, इसलिए वो अंदाज से ही बस को पानी में से निकालता है। स्थानीय ग्रामीण बाइकों को बांस-बल्लियों की बनाई गई नाव के सहारे निकालने के बदले में 50 रुपए ले रहे हैं। वहां तैनात पुलिस भी सिर्फ खड़ी है, उन्हें रोकने का प्रयास नहीं कर रही। सोमवार को रपटे पर सब इंस्पेक्टर हरीशंकर शर्मा व एक हवलदार की ड्यूटी लगाई गई है ।

यह भी पढ़ें : सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे जहरीली सब्जियां और फल

मेरे पास जो फोटो आया है, उसमें पुलिस वाले रपटे से निकलने से लोगों को रोकते दिख रहे हैं। यात्री बसें भी ऐसे पानी में से यदि निकल रही हैं, तो यह गलत है। मैं अभी पता करता हूं और यदि ऐसा है तो वहां सुरक्षा के इंतजाम करवाएंगे ।
राजेश हिंगणकर, एसपी शिवपुरी

यह भी पढ़ें : VIDEO : कुएं से निकला दूषित पानी, एक दर्जन ग्रामीण पानी पीने से अस्पताल में भर्ती

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़