ग्वालियर

भतीजी को प्रताड़ित करने का विरोध चाचा को पड़ा भारी, समधि-दामाद ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा, VIDEO

-भतीजी को प्रताड़ित करने का विरोध!-समधि और उसके बेटों ने किया कातिलाना हमला-युवती के पति और ससुर ने किया हमला-बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल

2 min read
एक साथ सामने आए 107 कोरोना पॉजिटिव, एक मरीज की मौत,एक साथ सामने आए 107 कोरोना पॉजिटिव, एक मरीज की मौत,भतीजी को प्रताड़ित करने का विरोध चाचा को पड़ा भारी, समधि-दामाद ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा, VIDEO

गवालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बीच सड़क पर एक अधेड़ की बेरहमी से पिटाई का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मूंह पर कपड़ा लपेटे हुए चार लोग एक अधेड़ को बेरहमी से लाठी-डंडे से पीटते दिखाई दे रहे हैं। पिटने वाले शख्स को एक युवक पकड़े हैं तो वहीं बाकि तीन लोग उसपर डंडों की बरसात कर रहे हैं। मारपीट से युवके के पैरों से खून रिस्ता हुआ दिकाई पड़ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि, बेहरमी से मारपीट की ये घटना ग्वालियर के माधौगंज के अंतर्गत आने वाले गुढा गुढ़ी इलाके की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए SSP अमित सांघी ने बताया कि, पिपरौली निवासी साधु सिंह गुर्जर खरीदारी करने गुढा स्थित बाजार आया था। इसी दौरान लखनौती बिलौआ के सिरनाम, विनोद, रिशु गुर्जर, जितेंद्र, महेंद्र और दिलीप गुर्जर ने उसपर हमला कर दिया। इस दौरान एक आरोपी साधु को कसकर पकड़े रहा, जबकि अन्य तीन आरोपियों ने उसपर लाठियों से हमला कर दिया। साधु सिंह की पिटाई उसके भतीजा दामाद और उसके परिजन ने मिलकर की। सरेराह हुई इस घटना के दौरान बाजार में खासी चहल-पहल थी, लेकिन किसी ने भी बीच बचाव की हिम्मत नहीं की।


ये है मामला

साधु की भतीजी को उसके ससुराल में परेशान किया जा रहा है, जिसे लेकर हाल ही में साधु उन्हें समझाने गया था। उसका समझाना दामाद के परिजन को पसंद नहीं आया, और उन्होंने इससे नाराज होकर उस पर हमला कर दिया। हमलावर साधु सिंह को सड़क पर बेरहमी से पीट रहे थे और वो मदद के लिए चिल्ला रहा था। इस दौरान आसपास काफी भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की। बल्कि लोग इसका वीडियो बनाते ही नजर आए। कुछ देर बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


पुलिस गिरफ्त में आरोपी

SSP ग्वालियर अमित सांघी का कहना है कि, फरियादी साधु सिंह की भतीजी की शादी लखनौती में हुई है। पति-पत्नी में अनबन के चलते कई बार गांव में पंचायतें हो चुकी हैं। लेकिन उनका विवाद सुलझने के बजाय उलझता जा रहा है। 3 दिन पहले फोन पर हुई गरमा गरम बहस के बाद आरोपियों ने साधु सिंह पर सोची समझी साजिश के तहत यह हमला किया। माधवगंज पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ बलवा, मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Published on:
02 Jul 2022 03:31 pm
Also Read
View All