ग्वालियर

तीन दिन में आ रही स्मार्ट सिटी गाइड लाइन, दिल्ली में हुई समीक्षा में एमपी के 7 शहर शामिल

Smart city Guideline: केंद्र सरकार इसे राज्यों को भेजेगा। इस आधार पर ही कॉर्पोरेशन का संचालन होगा। इसी से स्मार्ट सिटी का भविष्य तय होगा। दिल्ली में शहरी विकास मंत्री मनोहर खट्टर की अध्यक्षता में की गई एमपी के 7 स्मार्ट सिटी समेत 100 स्मार्ट सिटी की समीक्षा
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Apr 2025, 9:22 AM IST
Smart City
Smart City

Smart city Guideline: स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन का कार्यकाल बढ़ाने की गाइडलाइन (Smartcity Guideline) 3 दिन में जारी होगी। केंद्र सरकार इसे राज्यों को भेजेगा। इस आधार पर ही कॉर्पोरेशन का संचालन होगा। इसी से स्मार्ट सिटी का भविष्य तय होगा। सोमवार को दिल्ली में शहरी विकास मंत्री मनोहर खट्टर (Urban Development Minister Manohar Khattar in Delhi) की अध्यक्षता में 100 स्मार्ट सिटी की समीक्षा हुई। कहा, स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट पूरा करने आय बढ़ानी होगी। बैठक में मध्य प्रदेश से सातों स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, सागर, सतना, जबलपुर व उज्जैन शामिल रहे।

नगरीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव, आयुक्त व अपर आयुक्त के अलावा सभी स्मार्ट सिटी के सीईओ भी वर्चुअल इस बैठक में शामिल रहे।

कंट्रोल कमांड सेंटर के मॉडल को सराहा

प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान कंट्रोल कमांड सेंटरों के मॉडल को सराहा गया। इसमें लंबित प्रोजेक्ट जल्द पूरे कराने का निर्णय लिया गया। ग्वालियर अपने आइटीएमएस, मल्टी कार पार्किंग, आइट्रिपलसी से अपनी आय बढ़ाएगा।

स्मार्ट सिटी के प्रभारी सीईओ संघप्रिय ने बताया कि स्मार्ट सिटी की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई है अगले दो-तीन दिन के अंदर गाइडलाइन आ जाएगी उसके आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा।



Updated on:
8 Apr 2025, 9:22 AM IST
Published on: