MP News: ग्वालियर में भी नगरीय निकाय व पंचायत की मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू हो गया है। इसके लिए प्राधिकारियों को मतदाता सूची भेज दी है। नगरीय निकायों में 1 लाख 48 हजार मतदाताओं के नाम विलोपित होंगे।
MP News: ग्वालियर में भी नगरीय निकाय व पंचायत की मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू हो गया है। इसके लिए प्राधिकारियों को मतदाता सूची भेज दी है। नगरीय निकायों में 1 लाख 48 हजार मतदाताओं के नाम विलोपित होंगे। सबसे ज्यादा नगर निगम सीमा में 1 लाख 31 हजार मतदाता के नाम हटेंगे, क्योंकि ये विधानसभा चुनाव के दौरान मौके पर नहीं मिले थे, दूसरी जगह चले गए थे। साथ ही मतदाता मृत भी हो गए। वहीं नए नाम भी जोड़े जाएंगे। प्राधिकारी मतदाताओं का सर्वे कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेंगे।
नगर निकाय व पंचायतों का 2023 में पुनरीक्षण हुआ था। दो साल बाद फिर से पुनरीक्षण किया जा रहा है। जिसमें मृत मतदाता, स्थान परिवर्तन कर चुके मतदाताओं को चिह्नित किया गया है। फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का नगर पालिका वार्ड और अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 8 अक्टूबर को किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में 8 से 17 अक्टूबर तक दावे-आपत्ति लिए जाएंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 27 अक्टूबर तक किया जाएगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का नगर पालिका वार्ड तथा अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 13 नवम्बर को किया जाएगा।
● जिले की 6 विधानसभा में 1 लाख 79 हजार 451 मतदाताओं के नाम बढ़े हैं। इसमें सबसे ज्यादा नए मतदाता 18 से 21 साल की उम्र के हैं। सर्वे के दौरान नगरीय निकाय के मतदाताओं को निकाय में जोड़ा जाएगा। पंचायत के मतदाताओं का नाम पंचायत की सूची में रखा जाएगा।
● निकायों में जितने नाम काटा जा रहे हैं, उससे ज्यादा नाम बढ़ रहे हैं। इससे मतदाता सूची में ज्यादा अंतर नहीं आएगा।
● जिले की 6 विधानसभा में नए मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। 255 केंद्रों की बढ़ोतरी हुई है। राजनीतिक दलों के साथ बैठक के बाद केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। बढ़ोतरी का प्रस्ताव भोपाल भेजा जा रहा है।
● अब एक केंद्र पर 1200 मतदाता रहेंगे। 1200 की संख्या निर्धारित होने पर केंद्र पर मतदाताओं की ज्यादा भीड़ नहीं रहेगी।
प्राधिकारियों को मतदाता सूची भेजी दी गई है। प्राधिकारी सर्वे कर रिपोर्ट पेश करेंगे। दावे आपत्तियों के बाद अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।- भूमिजा सक्सेना, उप निर्वाचन अधिकारी