ग्वालियर

एमपी में होने वाला है भारत – बांग्लादेश का T-20 Cricket, BCCI ने की घोषणा, केंद्रीय मंत्री ने कही बड़ी बात

India Vs Bangladesh T-20 Cricket : क्रिकेट प्रेमियों को बड़ी खुशखबरी मिली है। 14 साल बाद ग्वालियर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम पर भारत और बांग्लादेश के बीच अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच होने वाला है। बीसीसीआई की घोषणा के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इसकी पुष्टि की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Aug 2024, 1:16 PM IST
India Vs Bangladesh T-20 Cricket

India Vs Bangladesh T-20 Cricket :ग्वालियर समेत मध्य प्रदेश में रहने वाले क्रिकेट प्रेमियों को बड़ी सौगात मिली है। 14 साल बाद टीम इंडिया ग्वालियर स्थित क्रिकेट स्टेडिम में क्रिकेट खेलती नजर आएगी। ग्वालियर शहर में स्थित नए श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में इसी साल 6 अक्टूबर को शुरू हो रहे भारत और बांग्लादेश के बीच T-20 सीरीज के उद्घाटन के साथ पहला इंटरनेशनल मैच होगा।

बीसीसीआई की ओर से की गई घोषणा के साथ ही केन्द्र सरकार इस बात की जानकारी भी दी गई है कि 2024-25 के लिए टीम इंडिया के आगामी होम सीजन में भारत और बांग्लादेश के बीच 6 अक्टूबर 2024 को पहला टी-20 मैच धर्मशाला में आयोजित होना था, लेकिन अब हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा ड्रेसिंग रूम में किए जा रहे रेनोवेशन और नवीनीकरण कार्य के चलते आयोजित नहीं किया जा सकता। ऐसे में स्थान परिवर्तन करते हुए यह उद्घाटन मैच ग्वालियर के नये क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा।

'14 साल का इंतजार हुआ पूरा'

ग्वालियर को मिली इस सौगात के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा '14 साल का इंतजार हुआ पूरा! समस्त ग्वालियरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 14 वर्ष के इंतजार के बाद शहर में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच, 6 अक्टूबर 2024 को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। नवनिर्मित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाला ये टी- 20 मैच निश्चित ही क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक सौगात साबित होगा। साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को एक नई शक्ति देगा।

Updated on:
14 Aug 2024, 1:16 PM IST
Published on: