22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM मोहन के सामने हाथ जोड़े खड़े नजर आए कांग्रेस नेता, एमपी में फिर खड़ा हुआ सियासी बवाल

MP News : एमपी कांग्रेस में नेताओं के बीच मतभेद लगातार देखनेको मिल रहे हैं। इसकी एक और बानगी इंदौर में देखने को मिली! यहां एक तस्वार सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 14 Aug 2024, 8:52 AM IST

MP News

MP News :मध्य प्रदेश में कांग्रेसियों के बीच ही मतभेद कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसका नतीजा ये है कि लगातार दिग्गज से लेकर स्थानीय नेता तक आए दिन पार्टी छोड़ रहे हैं। खासा बिगाड़ इंदौर में देखने को मिल रहा है। एक बार फिर इसकी बानगी कांग्रेस नेता दीपू यादव के रूप में उस समय देखने को मिली, जब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई! तस्वीर में कांग्रेस नेता दीपू यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने हाथ जोड़कर खड़े नजर आए। अब इस मामले में खुद कांग्रेसी ही फोटो शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि 'कांग्रेस के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेकने वाले, कैसे हाथ जोड़े खड़े हैं।'

बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर इंदौर आए थे, यहां एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता दीपू यादव उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे। दीपू यादव ने बताया कि वे यादव समाज की ओर से मुख्यमंत्री को जन्माष्टमी के अवसर पर निकाली जाने वाली रैली में शामिल होने का न्योता देने गए थे। उनका कहना है कि ये एक सामाजिक मुलाकात थी, लेकिन कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक रंग देकर फोटो को वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें- इंदौर में सड़क पर दौड़ती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों कूदकर बचाई जान, एक युवती गंभीर

पहले भी कैलाश विजयवर्गीय के साथ वायरल हो चुकी तस्वीर

मामला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि दीपू यादव का नाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष के संभावित उम्मीदवारों में लिया जा रहा है। पहले भी उनके भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के साथ की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसने कांग्रेस पार्टी में खलबली मचा दी थी। दीपू यादव ने साफ किया कि वे किसी पद के दावेदार नहीं हैं, लेकिन वायरल तस्वीर ने कांग्रेस के भीतर एक बार फिर से हलचल बढ़ा दी है।