23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभी-अभी : इंदौर में सड़क पर दौड़ती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, एक युवती गंभीर

Moving Bus Fire : बस में आगजनी की घटना के समय काफी संख्या में यात्री सवार थे। प्रत्यशक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ देर के लिए हालात ये थे कि चलती बस से कूद कूदकर यात्री अपनी जान बचा रहे थे। बस से कूदने वाले कई यात्रियों को चोटें भी आई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Aug 2024, 3:29 PM IST

bus fire

Moving Bus Fire :मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर में सोमवार को बड़ा बस हादसा होते होते टल गया। दरअसल, यहां सड़क पर दौड़ती एक सिटी बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बस में आगजनी की घटना के समय काफी संख्या में यात्री सवार थे। प्रत्यशक्षदर्शियों की मानें तो कुछ देर के लिए हालात ये हो गए थे कि चलती बस से कूद कूदकर यात्री अपनी जान बचा रहे थे। बस से कूदने वाले कई यात्रियों को चोटें भी आई हैं।

बता दें कि, बस में आगजनी की घटना शहर के गीता भवन चौराहे पर घटी है। वहीं चलती बस से कूदने की वजह से अधिकतर यात्रियों को तो मामूली चोटें आई हैं, पर एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, चलती बस के अगले हिस्से में अचानक से धुआं उठने लगा था, जिससे यात्रियों में अफसरा तफरी मच गई। इससे पहले की सिटी बस चालक कुछ समझ कर बस को रोकता, अंदर बैठे यात्रियों ने कूदना शुरु कर दिया।

यह भी पढ़ें- एमपी के मेडिकल कॉलेजों में आज से शुरु हुई एडमिशन प्रोसेस, इस तारीख को जारी होगी मैरिट लिस्ट

कंडम हालत में दौड़ रही कई बसें

शहर में सिटी बस का संचालन अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड करती है। वहीं, शहर में दौड़ने वाली कई बसों की हालत एक तरह से कंडम हो चुकी है। बावजूद इसके यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करते हुए शहर में उन्हें फर्राटे से दौड़ाया जा रहा है। यात्री बस में आग लगने की घटनाओं का घटनाक्रम कोई पहली बार नहीं, पहले भी इस तरह की घटनाएं हर में सामने आ चुकी है।