ग्वालियर

MP07AF9345 नंबर की ‘काली थार’ ने बार-बार तोड़ा नियम, ग्वालियर में पुलिस ने मजा चखाया

Thar violated traffic rules: ट्रफिक पुलिस के अनुसार थार का पहले से चार हजार रुपए का चालान पेडिंग है। कई बार पहले भी वाहन को पकड़ा जा चुका है।
2 min read
Thar violated traffic rules: ड्राइविंग लाइसेंस होगा निरस्त (Photo Source - Patrika)
Thar violated traffic rules: ड्राइविंग लाइसेंस होगा निरस्त (Photo Source - Patrika)

Traffic rules in gwalior: मध्यप्रदेश ग्वालियर शहर की सड़कों पर नियम-कायदों को ताक पर रखकर वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने एक थार कार को जब्त कर लिया है। साथ ही चालक विवेक गुर्जर (निवासी गुढ़ागुढ़ी का नाका, कंपू) का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। झांसी रोड थाना प्रभारी धनंजय शर्मा की टीम को नाका चंद्रबदनी चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही थार कार (एमपी 07 एएफ 9345) को रोककर जांच की गई।

जांच में सामने आया कि वाहन पर वैध नंबर प्लेट नहीं लगी थी और उसके शीशों पर गहरी काली फिल्म चढ़ी हुई थी। पुलिस के अनुसार, वाहन पर अवैध रूप से हूटर और बोनट पर बहुरंगी लाइटें भी लगी थीं। यह वाहन पहले भी नियम उल्लंघन के मामलों में पकड़ा जा चुका है। 6 जून को सूबेदार प्रमोद साहू ने वाहन का 1 हजार रुपए का चालान कर चालक को नियमों का पालन करने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद 17 जून को न्यायालय ने वाहन पर 8 हजार रुपए का कोर्ट चालान किया था।

पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया

इतना सब होने के बावजूद चालक ने न तो काली फिल्म हटाई और न ही हूटर व अन्य विधा उपकरण निकाल लगातार नियमों की अनदेखी को देखते हुए पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। जब्त वाहन को 29 जून को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, अन्य शहरों में भी इस वाहन के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। इनमें से 4 हजार रुपए के दो चालान अभी लंबित हैं। अब चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने के लिए आरटीओ को पत्र भेजा जा रहा है।

अभियान में ये कार्रवाई भी

-काली फिल्म लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ 9 चालान किए गए।

-बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ 7 चालान बनाए गए।

-बुलेट और अन्य मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज निकालने पर 1 चालान किया गया।

5 हजार से ज्यादा ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ निरस्त

बीते महीने पहले ही मध्यप्रदेश में 5 हजार से ज्यादा लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल कर दिए गए हैं। प्रदेश में पुलिस ट्रेनिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (पीटीआरई) द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रदेशभर में 26 अप्रेल से लेकर 10 मई 2026 तक 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया।

इस दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा रेकॉर्ड तोड़ चालानी कार्रवाई की गई है। पूरे प्रदेश में हेलमेट नहीं पहनने वाले दो पहिया वाहन चालकों के 98 हजार चालानी कार्रवाई की गई है। जिससे 2.87 करोड़ से अधिक की रकम वसूली गई है। अभियान के अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटने के साथ नियमों के गंभीर उल्लंघन के मामलों में सख्ती दिखाई है। इसमें करीब 5253 ड्राइविंग लाइसेंसों को निरस्त भी कर दिया गया है।

Published on:
28 Jun 2026 04:18 pm