ग्वालियर

राजस्थान के उदयपुर में एमपी-छत्तीसगढ़ के दो मेडिकल स्टूडेंट की मौत, ट्रेलर से टकराई कार

Medical Students Death: डिवाइडर से टकराकर रॉन्ग साइड पहुंची तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकराई, दो स्टूडेंट की मौत, दो गंभीर घायल।
2 min read
Medical Students Death
udaipur mp chhattisgarh medical students death car trailer accident, दुर्घटनाग्रस्त कार व जांच करती पुलिस (Source- patrika)

Medical Students Death: मध्यप्रदेशके ग्वालियर और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले दो मेडिकल स्टूडेंट समेत तीन लोगों की राजस्थान के उदयपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में दो अन्य स्टूडेंट भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शनिवार को देबारी-अंबेरी नेशनल हाईवे पर प्रतापनगर थाना क्षेत्र के रामदेवजी मंदिर के पास उस वक्त हुआ जब स्टूडेंट्स की तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद रॉन्ग साइड जाकर ट्रेलर से टकरा गई।

ट्रेलर से टकराई कार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार में दो युवक व दो युवतियां सवार थीं। चारों उदयपुर के उमरड़ा स्थित पैसिफिक मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई कर रहे थे। शनिवार की दोपहर को करीब 3.30 बजे चारों कार से देबारी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रामदेवजी मंदिर से करीब 100 मीटर दूरी पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पहुंच गई। दूसरी लाइन में सामने से ट्रेलर आ रहा था जिससे कार टकरा गई।

दो मेडिकल स्टूडेंट सहित 3 की मौत

हादसे में कार सवार दो मेडिकल स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य और ट्रेलर ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार से शव व घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान ट्रेलर ड्राइवर की भी सांसें थम गईं।

मृतक व घायलों की पहचान

मृतकों की पहचान उदय बंसल पिता दिलीप बंसल, निवासी थाटीपुर, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) और रुचिका परिहार (25) पुत्री रघुनाथ परिहार, निवासी बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के तौर पर हुई है। ट्रेलर ड्राइवर की पहचान राजस्थान के ब्यावर निवासी अनवर के तौर पर हुई है। हादसे में जो दो अन्य मेडिकल छात्र घायल हुए हैं उनके नाम शशांक सिंह पुत्र लक्ष्मीनारायण, निवासी हरियाणा और छात्रा वंशिका बताए गए हैं।

Updated on:
26 Sept 2026 07:41 pm
Published on:
26 Sept 2026 06:27 pm