26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गिरिराजजी की परिक्रमा की इच्छा रह गई अधूरी, राजगढ़ में बेटा-बेटी के सिर से उठा पिता का हाथ

Rambabu Gurjar Dies: गिरिराजजी की परिक्रमा के लिए निकले 39 वर्षीय रामबाबू की ट्रेन से गिरने से मौत, राजस्थान के धौलपुर के आगे मनिया रेलवे स्टेशन के पास हादसा।
2 min read
Google source verification
Rambabu Gurjar

rambabu gurjar dies after falling from train, मृतक रामबाबू गुर्जर की जीवित अवस्था की तस्वीर (Source-Patrika)

Rajgarh Rambabu Gurjar Dies: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले 39 वर्षीय रामबाबू गुर्जर की गिरिराजजी की परिक्रमा की इच्छा अधूरी रह गई और रास्ते में ही हादसे में उनकी मौत हो गई। बादलखेड़ी निवासी रामबाबू गुर्जर अपने चार साथियों के गिरिराजजी की परिक्रमा करने के लिए घर से निकले थे लेकिन वो मथुरा पहुंच पाते इससे पहले ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हो गई। हादसा राजस्थान के धौलपुर रेलवे स्टेशन से आगे मनिया रेलवे स्टेशन के पास हुआ।

हर पूर्णिमा पर गोवर्धन परिक्रमा करते थे

गिरिराजजी की परिक्रमा के लिए मथुरा जा रहे बादलखेड़ी निवासी 39 वर्षीय रामबाबू गुर्जर की राजस्थान के मनिया रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। वे हर माह पूर्णिमा पर गोवर्धन की परिक्रमा के लिए जाते थे। इस बार भी 24 सितंबर की रात चार साथियों के साथ घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे के बाद उनकी यात्रा जीवन की आखिरी यात्रा बन गई।

ट्रेन से गिरने से मौत

परिजनों के अनुसार रामबाबू रात करीब 8 बजे चार साथियों के साथ मथुरा के लिए रवाना हुए थे। अगले दिन सुबह करीब 5 बजे धौलपुर से आगे मनिया रेलवे स्टेशन के समीप वे चलती ट्रेन से अचानक नीचे गिर गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई और पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

बेटा-बेटी के सिर से उठा पिता का हाथ

परिजन शुक्रवार रात को रामबाबू का शव बादलखेड़ी लेकर लौटे तो पूरे गांव में मातम छा गया। शनिवार को गमगीन माहौल में रामबाबू का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। रामबाबू अपने पीछे पत्नी, 8 वर्षीय बेटी और 6 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। अचानक पिता का साया उठने से पूरा परिवार सदमे में है और पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।