22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजगढ़ में डोल ग्यारस की तैयारी के बीच बड़ा हादसा, पलक झपकते ही युवक की मौत

Man Dies In Accident : गाड़गंगा नदी के जल मंदिर परिसर की पुलिया पर पटिए लगाने के दौरान हादसा, डेढ़ घंटे तक जेसीबी से चला रेस्क्यू।
2 min read
Google source verification
Man Dies In Accident

SDRF ने किया युवक का रेस्क्यू (फोटो सोर्स: Patrika)

Rajgarh News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में डोल ग्यारस आयोजन की तैयारियों के बीच मंगलवार को गाड़गंगा नदी के जल मंदिर परिसर में बड़ा हादसा हो गया। यहां पुलिया पर पटिए लगाने के दौरान 34 वर्षीय युवक अचानक नाले में फंस गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से करीब डेढ़ घंटे तक युवक को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। तमाम प्रयासों के बाद युवक को बचाया नहीं जा सका।

जानकारी के अनुसार, थावरिया बाजार, खिलचीपुर निवासी बीरम पिता बल्लभ मोगिया (34) मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे गाड़गंगा नदी के जल मंदिर परिसर स्थित पुलिया पर पटिए लगाने का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि नगर पालिका के लिए यह काम ठेकेदार के माध्यम से निजी कर्मचारी से कराया जा रहा था। इसी दौरान युवक अचानक नाले में फंस गया।

मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवक को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार प्रयास करती रही, लेकिन नाले में फंसे युवक को सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका।

मौके पर जुटी लोगों की भीड़

हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने तत्काल बचाव अभियान शुरू कराया। जेसीबी के जरिए नाले के आसपास से रास्ता बनाने और युवक को बाहर निकालने के प्रयास किए गए। करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद युवक की मौत हो गई।

ठेकेदार के जरिए कराया जा रहा था काम

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डोल ग्यारस आयोजन को लेकर नगर पालिका क्षेत्र में पटिए लगाने का काम कराया जा रहा था। यह काम ठेकेदार के माध्यम से निजी कर्मचारी से कराया जा रहा था। युवक नाले में किस परिस्थिति में फंसा और काम के दौरान सुरक्षा के क्या इंतजाम थे, यह जांच का विषय है। हादसे के बाद काम कराने की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।