10 साल से पेट दर्द से परेशान थी महिला, पेट से निकला 4 किलो का ट्यूमर, डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन किया।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिला स्वास्थ्य चिकित्सालय में हालही में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने अस्पताल के चिकित्सकों को हैरान करके रख दिया। हालांकि, इस मामले ने क्षेत्र की मजबूत सेवाओं को एक बार फिर साबित कर दिया है। दरअसल, चिकित्सालय में एक बेहद कठिन ऑपरेशन से जुड़ा मामला सामने आया है, जिसे यहां के डॉक्टरों की टीम ने सफलता पूर्वक अंजाम देकर पीड़ित महिला की जान बचाते हुए उसे दस साल पुराने दर्द से छुटकारा दिला दिया है। आपको बता दें कि, यहां डॉक्टरों की टीम ने एक महिला के पेट से 4 किलो वजन का एक कद्दू के बराबर ट्यूमर निकाला है। ऑपरेशन के बाद अब मरीज भी पूरी तरह से स्वस्थ है।
दरअसल, मध्य प्रदेश के भिंड जिले के कचनाव कला गांव में रहने वाली 40 वर्षीय महिला सुलेखा शर्मा का पेट बीते 10 सालों से ओसत से लगातार फूल रहा था। वहीं, बीते तीन से चार वर्षों से पेट में लगातार दर्द बना रहने लगा था। मंथली पीरियड्स की समस्या ज्यादा बढ़ने पर पिछले दिनों महिला इलाज के लिए नवनिर्मित शासकीय एक हजार बिस्तर अस्पताल पहुंची।
छोटी सी चूक पड़ सकती थी जान पर भारी
शास्कीय अस्पताल की ओपीडी में डाक्टरों द्वारा जब महिला के चेकअप के बाद अल्ट्रासाउंड और एमआरआई जांच कराई गई तो डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। जांच में सामने आया कि, पीड़िता के पेट में एक बड़ा ट्यूमर है, जिससे उसके शरीर में बुरा असर पड़ रहा था। कद्दू के आकार के गोलाकार ट्यूमर के कारण देखने पर आठ महीने के गर्भ का आभास हो रहा था। साथ ही, महिला की स्थिति इतनी नाजुक थी कि, अगर ऑपरेशन के दौरान छोटी से चूक से उसकी जान भी जा सकती थी।
महिला के पेट से निकला दुर्लभ ट्यूमर
कमलाराजा अस्पताल की एचओडी डॉ वृन्दा जोशी के निर्देशन पीड़िता सुलेखा का आपरेशन किया गया। बताया जा रहा है कि, ऑपरेशन करीब एक घंटे चला। फाइनली ऑपरेशन कर ट्यूमर को बाहर निकाला गया। गौरतलब है कि, ये दुर्लभ तरह का ट्यूमर बताया गया, जिसको लेकर अब मेडिकल स्टूडेंट्स का भी ज्ञानवर्धन किया जाएगा।