ग्वालियर

जब ट्रेन की छत पर चढ़ गया यह युवक, रोकनी पड़ी ट्रेन

young man : climbed on the roof of train at gwalior railway station : झांसी से बांदा जाने वाली ट्रेन की छत पर चढ़ा था फौजी

2 min read
Nov 14, 2019
आटो चालक
आटो चालक

ग्वालियर। प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक सनसनी वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ट्रेन की छत पर चढ़ गया और काफी देर तक वह ट्रेन के ऊपर ही खड़ा रहा। इस दौरान प्रशासन उसे नीचे उतारने की कोशिश कर रहा था जबकि वहां मौजूद लोग उस युवक का वीडियो बनाते रहे। हालांकि बाद में युवक को सुरक्षित ट्रेन की छत से नीचे उतार लिया गया और रेलवे पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। युवक किस कारण से ट्रेन की छत पर चढ़ा था।

इसका भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे दो दिन पहले ही डबरा रेलवे स्टेशन की हाईटेंशन लाइन पर भी एक युवक चढ़ गया था। जिसे बड़ी ही मुश्किल से उतारा गया था। जानकारी के अनुसार ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर झांसी से बांदा जाने वाली ट्रेन की छत पर सुबह एक युवक चढ़ गया। जिससे ट्रेन करीब 15 मिनट तक रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही। ट्रेन सुबह 8.45 बजे झांसी के लिए जा रही थी तभी एक युवक बोगी की छत पर चढ़ गया।

इसको देखकर तुंरत ही लोगों ने चेन पुलिंग कर दी। जिससे ट्रेन रुक गई और आरपीएफ भी तुरंत ही आ गई। इसके बाद आरपीएफ ने युवक को ट्रेन से उतारने के लिए ओएचई लाइन को बंद कराया। इसके करीब 15 मिनट बाद युवक को ट्रेन से उतारा गया। उसके बाद ही ट्रेन चल सकी। पकड़े गए युवक का नाम मनोज प्रजापति है और वह अपने आप को फौजी बता रहा है। आरपीएफ युवक से पूछताछ भी कर रही है।

डबरा में हाई टेंशन लाइन पर चढ़ा था युवक
दो दिन पहले भी डबरा रेलवे स्टेशन पर झांसी एन्ड ( अप ट्रैक) की ओर निकली हाई टेंशन तारों पर एक युवक चढ़ गया। युवक को तारों पर चढ़ता देख यात्रियों ने डबरा रेलवे स्टेशन प्रबंधन को दी। जिसके बाद बिजली सप्लाई बंद कर दी गई और ट्रेनों को रोका गया। मौके पर जीआरपी और आरपीएफ टीम पहुंची और एम्बुलेंस को बुलाया गया। इसके बाद रेलवे मेंटेनेंस वाली गाड़ी बुलाई गई और युवक को सकुशल नीचे उतारा गया। युवक को वहां से आरपीएफ थाने ले जाया गया था।

Published on:
14 Nov 2019 07:13 pm