scriptउत्तरी हवा के चक्रवात से चंबल में छाए बादल, अब और बढ़ेगी सर्दी | heavy cold in gwalior at madhya pradesh today | Patrika News
ग्वालियर

उत्तरी हवा के चक्रवात से चंबल में छाए बादल, अब और बढ़ेगी सर्दी

heavy cold in gwalior at madhya pradesh today : सुबह हल्की सी धुंध के बाद लोगों को मिली राहत

ग्वालियरNov 14, 2019 / 01:15 pm

monu sahu

ग्वालियर। उत्तरी हवा के चक्रवात का असर अब ग्वालियर चंबल संभाग में दिखने लगा है। उत्तरी हवा के चक्रवात के कारण शहर में अब हल्के से बादल छाने लगे हैं। बुधवार को सुबह से ही हल्की धूप रही। इसके बाद दोपहर बाद अचानक बादल छा गए। शाम होते-होते हल्की सी हवाओं का भी असर देखने को मिला। दिन में बादल छाने से तापमान पर कुछ ज्यादा असर देखने को नहीं मिला लेकिन इसके कारण से शाम होते ही ठंडक का अहसास होने लगा।
अरब सागर में बने महा तूफान का ग्वालियर चंबल में भी असर, इन जिलों में बढ़ेगी सर्दी

वहीं गुरुवार की सुबह हल्की सी धुंध के बाद लोगों को राहत मिली। मौसम वैैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि उत्तरी हवा के चलते अभी सर्दी बढ़ेगी। साथ ही दिन में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। दो से तीन दिन बाद तापमान में भी अंतर देखने को मिलेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.21 और न्यूनतम 13.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को अधिक सर्दी रही थी।
कश्मीर में बर्फबारी का ग्वालियर चंबल में असर, बारिश और ठंड को लेकर मौसम वैज्ञानिक बोले यह बात

और बढ़ सकती है ठंड
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अरब सागर में बने चक्रवात से ग्वालियर चंबल सहित आसपास के जिलों में कहीं-कहीं बूंदा-बांदी भी हो सकती है। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि आने वाले तीन-चार दिनों में मौसम में ठंड का असर और अधिक बढ़ सकता है।
जन्म से बोल और सुन नहीं सकता था यह खिलाड़ी, अब अंडर-19 नेशनल की सामान्य टीम में खेलेगा

heavy cold in gwalior at <a  href=
madhya pradesh today” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/11/14/weather_3_5362413-m.jpg”> रात में भी बढ़ा पारा
आसमान पर छाए बादलों से उत्तर-पूर्व से आ रही ठंडी हवाओं की रफ्तार भी कम हो गई। इससे मंगलवार को अधिकतम तापमान जहां 28 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक बढ़ गया। न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान बढऩे से ठंड का अहसास भी देखा गया है।
कमलनाथ के मंत्री का बड़ा बयान, सीएम के एक इशारे पर भाजपा के तीन विधायकों को ज्वाइन करा दूंगा कांग्रेस

देखी जा रही है ठंडक
मौसम में चक्रवात का असर तब और भी असरदार रहा जब ग्वालियर और अन्य शहरों में बारिश हुई। ग्वालियर में जहां दो दिन पहले दोपहर के समय बूंदा-बांदी हुई तो वहीं अंचल में शाम को बारिश से सड़कें भीग गई। जिससे मौसम में इस समय ठंडक देखी जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो