ग्वालियर

GF नहीं मिलने पर प्रेमी ने हसबैंड-वाइफ को जिंदा जलाया,कमजोर दिल वाले न देखें वीडियो

GF नहीं मिलने पर प्रेमी ने हसबैंड-वाइफ को जिंदा जलाया,कमजोर दिल वाले न देखें वीडियो
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2018, 3:13 PM IST
youth burnt lover

ग्वालियर।प्यार में प्रेमी युगल क्या नहीं कर सकते है शायद ही ऐसा कोई होगा जो इसके बारे में न जानता हो लेकिन हम आपको आज एक ऐसी घटना से रूबरू करा रहे है जिसे सुनने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। मध्यप्रदेश के मुरैना शहर में रहने वाली एक युवती अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्यार करती थी। दोनों का प्यार परवान चढ़ ही रहा था कि लड़की के पिता ने अपनी बेटी की शादी किसी दूसरे युवक से तय कर दी। प्रेमी ने प्रेमिका और उसके पिता को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना और शादी कर दी।

जिससे उसका प्रेमी नाराज हो गया और बार-बार युवती को शादी करने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। महिला सुबह अपने पति के साथ कही जा रही थी तभी प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दोनों को पकड़ लिया और मारपीट कर उनके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आग में दोनों इतने झुलस गए कि पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराई गई। पुलिस ने घायल महिला के बयान के आधार पर इस मामले में तीन लोगों को नामजद किया है।


विरोध किया तो लगा दी आग
रामपुरकलां थाना क्षेत्र के तहत महरामपुर निवासी मुन्ने कुशवाह तथा उसकी पत्नी सीता कुशवाह बुधवार को दोपहर कैलारस से खरीदारी करके अपने गांव लौट रहे थे। जब वे जारोली घाट पर बीहड़ी रास्ते से गुजर रहे थे, तभी तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया और जिंदा जला दिया। पत्रिका के सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि मारपीट से पहले महिला के साथ घिनौनी हरकत करने की कोशिश भी की गई थी।

जिसका उसने विरोध किया तो उससे मारपीट कर दी और दोनों को आग लगा दी। आग से झुलसकर मुन्ने कुशवाह की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि सीता कुशवाह के शरीर का कुछ हिस्सा ही झुलसा, इसलिए वह बच गई। लेकिन वह उसी जगह पड़ी रही। रात को पुलिस को सीता कुशवाह के बारे में सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और उसे रामपुर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, लेकिन वहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। सीता ने पुलिस को बताया कि उसे तथा उसके पति को सैमना निवासी गुड्डू,वीरू तथा खुड़बांस निवासी नंदू ने जलाया है।

उसने आरोपियों द्वारा उसके पति को भी जलाए जाने की बात बताई,लेकिन पुलिस रात में उसे खोजने नहीं गई। गुरुवार को सुबह पुलिस की टीम फिर से घटना स्थल पर पहुंची तो कुछ ही दूर मुन्ने कुशवाह का झुलसा हुआ शव मिल गया। इस सिलसिले में सीता कुशवाह के बयान के आधार पर गुड्डू, नंदू व वीरू के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

Published on: