23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात को बेटी के किए पीले हाथ, सुबह डोली से पहले उठी अर्थी, आपको विचलित कर देगा ये वीडियो

बिटिया की डोली उठने से पहले ही पिता ने छोड़ दी दुनिया, जहरीला पदार्थ खाया
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 20 Apr 2018, 2:51 PM IST

man death in wedding

भितरवार। तहसील मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत करियावटी के गांव खरगोली में गुरुवार को एक बिटिया की डोली उठने से पूर्व ही उसके पिता ने दुनिया छोड़ दी। पिता बिटिया की विदाई का न्योता देने गांव में निकला था और गंभीर हालत में घर से कुछदूर पड़ा मिला। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसने दम तोड़ दिया। मौत कैसे हुईयह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा लेकिन मौके पर जिन लोगों ने मृतक की स्थिति देखी उनके मुताबिक उसने किसी जहरीले पदार्थका सेवन किया होगा।


खरगोली गांव निवासी सुरेश (45) पुत्र हरीराम बाथम की पुत्री सोनम की 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया वाले दिन शादी थी। लखेरी गांव झांसी उप्र से शाम को बदलीराम अपने पुत्र मुकेश रायकवार की बारात लेकर पहुंचे। टीका के बाद रातभर शादी का कार्यक्रम चला। सुबह विदाई से पूर्व बेला की रस्म होना थी।इसके लिए लड़की के पिता सुरेश सुबह सात बजे गांव में न्योता देने के लिए निकले। कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने बताया कि घर से 200 मीटर दूरी पर नहर किनारे सुरेश पड़ा है उसे उल्टियां हो रही है। इस पर परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में सुरेश को मोटरसाइकिल से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भितरवार लेकर गए जहां उपचार के दौरान कुछ समय बाद उसने दम तोड़ दिया।


खाना नहीं खाया था दूल्हा व परिजन ने: ग्रामीणों के मुताबिक रात को बारात चढऩे के बाद बारातियों ने भोजन किया लेकिन लड़के व उसके परिजन व कुछ बारातियों ने यह कहते हुए भोजन नहीं किया कि उनकी खातिरदारी ठीक से नहीं हुई है। बारातियों को अंकमाला (भेंट) भी नहीं दी गई है। इस बात को लेकर दूल्हा नाराज था।


लड़की व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल: जैसे ही लड़की सोनम व उसकी मां को पता चला कि उसके पिता व पति अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका बुरा हाल हो गया। हाथ में मेहंदी, मांग सिंदूर और विदाई के जोड़े में सोनम बार-बार जोर से चींखती और पिता को आवाज लगाती फिर गुमसुम हो जाती। इसी तरह उसकी मां का भी बहुत ही बुरा हाल था। इस मंजर को देखकर वहां जो भी मौजूद था वह अपने आंसू रोक नहीं पाया।


गांव में दो ओर होनी थी शादियां, सन्नाटा
सुरेश बाथम की मौत से पूरा गांव स्तब्ध रह गया है। सुबह तक जहां शादी वाले घर में गीत गूंज रहे थे ग्रामीण भी खुशियों में शरीक होने आ जा रहे थे वहां मातम पसर गया है। पूरे गांव में सन्नाटा सा पसरा है। 20 अप्रैल को सुरेश के चचेरे भाई के पुत्र की शादी समेत गांव में दो अन्य शादियंा होना है। इन शादियों में भी विघ्नपड़ गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और मर्ग कामय कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं।
रमेश शाक्य, टीआईभितरवार

सुरेश के परिजन उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए थे। उसे उल्टियां हो रही थी। तत्काल उपचार शुरू कराया गया लेकिन इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत कैसे हुईपोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा।
डॉ. यशवंत शर्मा, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर भितरवार