हमीरपुर

हमीरपुर में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष की निर्मम हत्या, मौके पर भाजपाइयों का जमावड़ा

- हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पचखुरा गांव की घटना- भाजपा नेता की हत्या के बाद से इलाके में मचा हड़कम्प- घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2019, 2:37 PM IST
BJP leader murder
हमीरपुर में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष की निर्मम हत्या, मौके पर भाजपाइयों का जमावड़ा

हमीरपुर. भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष की हत्या के बाद से इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है। शनिवार देर रात भाजपा के बूथ अध्यक्ष की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह कमरे के बाहर खून निकलता देखकर ग्रामीणों का मजमा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान पचखुरा गांव निवासी राकेश सिंह (35) के रूप में हुई है, जो बीजेपी के सक्रिय सदस्य थे और बूथ अध्यक्ष के रूप में क्षेत्र की सेवा कर रहे थे। घटना सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पचखुरा गांव की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक सप्ताह पहले राकेश की पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। शनिवार रात एक अज्ञात साथी भाजपा नेता से मिलने घर आया था और खाना खाना के बाद वह वहीं रुका था। रात करीब दो बजे वारदात को अंजाम देने के बाद से वह वह फरार है। घटना के बाद से इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है। बूथ अध्यक्ष के कत्ल की जानकारी होते ही भाजपा जिलाध्यक्ष संत विलास शिवहरे पार्टी के अन्य पदाधिकारियों संग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

कत्ल की वजह तलाश रही पुलिस
बहन-बहनोई के कत्ल के बाद राकेश करीब 10 वर्ष से अपनी बहन के घर पर रह रहा था। कुछ दिनों पहले राकेश के भांजे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। भाजपा के बूथ अध्यक्ष की हत्या के पीछे क्या वजह हो सकती है? पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
हमीरपुर में घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची को उठा ले गया आरोपी, रेप के बाद हत्या; मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

हमीरपुर में घर में सो रहे बुजुर्ग की मौत, परिवार ने धारदार हथियार से हत्या की जताई आशंका; पुलिस को गला दबाने का शक

Hamirpur News: बच्चों के तिरंगा आंदोलन ने बदली चंदूपुर की तस्वीर, 5 घंटे के प्रदर्शन के बाद गांव पहुंचा प्रशासन, सड़क ठीक करने उतरी JCB

Hamirpur News: स्कूल की बदहाल सड़क से परेशान बच्चे पहुंचे कलक्ट्रेट, पुलिस के सामने भी डटीं छात्राएं, वीडियो वायरल

‘रोडवेज बस और डीजल टैंकर की भिड़ंत!’ दोनों चालकों समेत 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल