
हमीरपुर. बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में बुंदेलखंड के किसानों की दिशा और दशा को सुधारने के लिए दो दिवसीय कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में किसानों को प्राकृतिक कृषि, जैविक खेती और पशुपालन के साथ नश्ल सुधार कार्यक्रम जैसे मुद्दों में किसानों को देश के नामी वैज्ञानिक ने प्रशिक्षण दिया गया जिससे किसान कम लागत में अधिक से अधिक पैदावार कर अपनी आर्थिक दशा सुधार सके।
हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कसबे में हिंटर लैंड आर्गनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने दो दिवसीय किसान सम्मेलन का आयोजन का समापन किया गया। इस सम्मेलन में किसानों को जैविक खेती से अधिक से अधिक उत्पादन करने, अन्ना जानवरों से छुटकारा पाने हेतु उपाय, नश्ल सुधार कार्यक्रम, बागवानी आदि का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उनको अपना उत्पादन बेचने के लिए बाजार उपलब्ध करवाने की पहल शुरू की है। साथ ही साथ इस क्षेत्र में काम कर रहे किसानों को सम्मानित करते हुए दूसरे किसानों को इससे प्रेरित करने की कोशिश की। इस कार्यक्रम में बीजेपी के क्षेत्रीय मंत्री शिवशंकर सिंह और यूपी के कृषि निदेशक यूएस गौतम सहित देश के कई नामी वैज्ञानिक मौजूद रहे। गौरतलब है कि बुंदेलखंड के किसान पिछले कई सालों से मौसम की मार से आत्महत्या कर रहे हैं। ऐसे में इस तरह के किसान सम्मेलन आने वाले दिनों में किसानों की दिशा और दशा को सुधारने के साथ साथ लोगों को प्राकृतिक भोजन उपलब्ध जरूर करवा सकेंगे।