
गलियों में घूमेंगी डॉयल 100 की मोटर साइकिलें, लोगों को पहुंचाएंगे मदद
हमीरपुर. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में जनता को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिये 18 नई डॉयल 100 मोटर साइकिल थानों को दी गयी है। इन मोटर साइकिलों में पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे और 8-8 घंटों की शिफ्ट में 24 घंटे यह डॉयल 100 मोटर साइकिले गस्त में राह कर लोगों को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध करेंगी।
चमचमाती हुई यह डॉयल 100 की वो मोटर साइकिले है जो ज़िले के थानों को दी जा रही है यह मोटर साइकिले हर वक्त जनता की सेवा में तत्पर रहेंगी और जरूरत मंदों की मदद करेंगी। एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि यह बड़ी महत्वपूर्ण पहल है, जो शासन और डीजीपी के आदेश पर शुरू की गई है । मुसीबत में फंसे किसी भी शख्स के एक फोन कॉल पर बाइक सवार पुलिस कर्मी सक्रिय हो जाएंगे और तत्काल उसे मदद पहुंचाएंगे। इस सेवा से क्राइम कंट्रोल में भी काफी मदद मिलेगी। अक्सर होने वाली राहजनी और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर भी लगाम लगाने में काफी हद तक मदद मिलेगी।
डॉयल 100 की गाड़ियों के अलावा अब डॉयल 100 मोटर साइकिले भी शहर, गांवों , देहात में मुस्तैद रहकर सेवा में तत्पर राहेंगी। जिससे लोगों को बहुत बड़ी मदद मिल सकेगी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 100 डॉयल की सफल योजना को देखते हुए योगी सरकार ने भी इसमें डॉयल 100 मोटर साइकिल प्रदेश के हर जिलों को देने की पहल को लोगों ने सराहा है। उनका कहना है कि इससे गांव देहात के लोगों को बड़ी मदद मिलेगी लूटपाट जैसी घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।
Published on:
21 May 2018, 6:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.