हमीरपुर

दरोगा ने स्कोर्पियो से वृद्ध महिला को मारी टक्कर, हुई मौके पर मौत

गिरिजा देवी (85) पत्नी स्व रामचरन प्रजापति खाना खाकर दरवाजे पर लगे बबूल के पेड़ के नीचे बैठने जा रही थी।
2 min read
• •
Updated: 25 May 2018, 2:12 PM IST
hamirpur
दरोगा ने स्कोर्पियो से वृद्ध महिला को मारी टक्कर, हुई मौके पर मौत

हमीरपुर. जनपद के बिवांर थाना क्षेत्र के छानी बुजुर्ग गांव निवासिनी गिरिजा देवी (85) पत्नी स्व रामचरन प्रजापति खाना खाकर दरवाजे पर लगे बबूल के पेड़ के नीचे बैठने जा रही थी। उसी समय थाना बिवार में तैनात दरोगा अमरसिंह ने अपनी स्कोर्पियो को बैक कर रहा था। गाड़ी बैक करते हुए वृद्ध महिला को टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के नाती लखन प्रसाद ने बताया कि दादी खाना खाकर गर्मी से बचाव हेतु बाहर बबूल के पेड़ के नीचे बैठने जा रही थी। तभी दरोगा अपनी गाड़ी बैक कर रहा था जिसकी टक्कर से दादी की मौत हो गई।

आरोप लगाते हुए बताया कि हम दरोगा को आवाज देते रहे लेकिन दरोगा ने नहीं सुना। बताया कि दरोगा भारी नशे में था। टक्कर लगने के बाद दरोगा मौके से फरार हो गया। परिवारजनों द्वारा महिला को सीएससी छानी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिवारजनों व ग्रामीणों ने शव को रोड में रखकर जाम लगाकर आरोपी दरोगा अमरसिंह की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। लखन ने बताया की आरोपी के खिलाफ तहरीर देने के बावजूद भी थाना बिवांर पुलिस अज्ञात में मुकदमा लिखने की बात कहने लगे जिससे झल्लाकर परिवारजन व ग्रामीणों द्वारा आवागमन बाधित कर दिया गया और आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

मामले को तूल पकड़ता देख मीटिंग में हमीरपुर जा रहे एसडीएम राठ सुरेश कुमार मिश्र ने मौके पर पहुँचकर पीड़ित परिवार को आस्वासन दिया और न्याय दिलाने की बात कही उधर थाना बिवार इंचार्ज नारायण सिंह को हिदायत देते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की बात कही। उधर एसडीएम की बात पर भरोसा करते हुए आवागमन सुचारू रूप से चालू हो गया। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Published on:
Also Read
View All
हमीरपुर में घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची को उठा ले गया आरोपी, रेप के बाद हत्या; मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

हमीरपुर में घर में सो रहे बुजुर्ग की मौत, परिवार ने धारदार हथियार से हत्या की जताई आशंका; पुलिस को गला दबाने का शक

Hamirpur News: बच्चों के तिरंगा आंदोलन ने बदली चंदूपुर की तस्वीर, 5 घंटे के प्रदर्शन के बाद गांव पहुंचा प्रशासन, सड़क ठीक करने उतरी JCB

Hamirpur News: स्कूल की बदहाल सड़क से परेशान बच्चे पहुंचे कलक्ट्रेट, पुलिस के सामने भी डटीं छात्राएं, वीडियो वायरल

‘रोडवेज बस और डीजल टैंकर की भिड़ंत!’ दोनों चालकों समेत 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल