4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमीरपुर
गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, उमस से लोग बेहाल, घरों से निकलना हुआ मुश्किल
Play video

गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, उमस से लोग बेहाल, घरों से निकलना हुआ मुश्किल

परेशान लोगों का कहना है की ऐसी गर्मी पिछले 60 सालो में कभी नहीं पड़ी...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 23 May 2018, 3:03 PM IST

हमीरपुर. उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। यहां पिछले कई दिनों से पारा 46 डिग्री पर अटका हुआ है। आसमान से आग बरस रही है। लोग घरों में दुबके हुए हैं। सडकों पर सन्नाटा पसरा है। कुल मिलाकर मई में जिस्म जल रहा है। आग उगलते हुए सूरज की चिल चिलाती धूम में भीषण गर्मी से लोग बिलबिला रहे हैं। तपिस से रहत पाने के लिए गर्मी से बेहाल कोई अपने सिर में बोतल से पानी उड़ेल रहा है। तो कोई हैण्डपम्प से अपना सिर गीला कर रहा है। तो कोई बेहाल नल के गरम पानी से अपना मुंह धोने को मजबूर है। गर्मी से परेशान लोगों का कहना है की ऐसी गर्मी पिछले 60 सालो में कभी नहीं पड़ी।

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश