हमीरपुर

हमीरपुर में सपा सांसद को खोज कर लाने वाले को इनाम घोषित, जानें क्यों?

Reward Announcement for person who finds and brings back SP MP हमीरपुर में बाढ़ के कारण करीब 30 गांव प्रभावित है। सपा सांसद को लेकर लोगों में नाराजगी है। फेसबुक पेज पर सांसद को खोज कर लाने वाले को इनाम की घोषणा की गई है।

2 min read
फोटो सोर्स- चंद्रवीर सिंह रूरी पारा फेसबुक पेज

Reward Announcement for person who finds and brings back SP MP हमीरपुर सांसद को खोज कर कल लाने वाले के लिए इनाम की घोषणा की गई है। फेसबुक पर संसद के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया आ रही है। मामला हमीरपुर में आए बाढ़ से लेकर जुड़ा हुआ है। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ क्षेत्र के विधायक और अधिकारी गण भी मौजूद थे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में उन्होंने राहत सामग्री का वितरण किया। जिले में करीब 30 गांव बाढ़ से प्रभावित है। इन सब के बीच संसद के गायब रहने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सांसद को खोज कर लाने वाले के लिए इनाम घोषणा की गई है।

ये भी पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव: डॉक्टर ह्देश कठेरिया बदायूं, डॉ. अर्चना सिंह कानपुर नगर भेजी गई

बाढ़ से भीषण तबाही

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बाढ़ भीषण तबाही मचा रही है। जिले में करीब 30 गांव बाढ़ प्रभावित है। बेतवा और जमुना नदी का पानी गांव में तबाही मचा रही है। हजारों परिवार पीड़ित हैं। जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति प्रभावित क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष की मौजूद थे। जल शक्ति राज्य मंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।

हमीरपुर संसद के आने से लोगों में नाराजगी

हमीरपुर संसद के प्रति लोगों में नाराजगी दिखाई पड़ी। लोगों का कहना है कि अजेंद्र सिंह राजपूत ना तो बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पहुंचे और ना ही लोगों से बातचीत की। लोगों में नाराजगी है कि घर द्वार छोड़कर सड़क पर जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है। लेकिन सांसद उनका हाल-चाल पूछने के लिए नहीं आ रहे हैं।

फेसबुक पर हो रहा विरोध

फेसबुक के माध्यम से लोग संसद का विरोध जाता रहे हैं। चंद्रवीर सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि हमीरपुर में मां यमुना और बेतवा नदी के बाढ़ के पानी के कारण लोग परेशान है। लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधि सांसद उनकी कोई खोज खबर नहीं ले रहे हैं। सांसद जी को खोज कर लाने वाले को डेढ़ सौ रुपए इनाम दिया जाएगा। जिस पर तमाम प्रकार की प्रतिक्रिया आ रही है।

Updated on:
02 Aug 2025 08:15 pm
Published on:
02 Aug 2025 08:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर