हमीरपुर

कोरोनाकल में छात्र-छात्राओं की मांग, परीक्षा के लिए करें यह व्यवस्था

कोरोनाकाल (Coronavirus in UP) में छात्रों ने अपनी समस्याओं को लेकर राठ की विधायक मनीषा अनुरागी को ज्ञापन सौंपकर अस्थाई सेंटर की मांग की.
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Sep 2020, 6:35 PM IST
Corona
Corona

हमीरपुर. कोरोना काल (Coronavirus in UP) में उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को परीक्षा देने में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला जनपद हमीरपुर के ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज का है, जहां पर हर वर्ष स्थाई सेंटर होने पर छात्रों को कोई परेशानियों नहीं होती थी, लेकिन इस बार अंतिम वर्ष की परीक्षा के लिए सेंटर को राठ से 83 किलोमीटर दूर जिले में कर दिया गया। इसको लेकर छात्रों ने अपनी असहमति जताई है। छात्रों ने कहा कि इतनी दूर सेंटर होने से उनको खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वह समय से परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सकते।

कोविड 19 के चलते जहां हमीरपुर में उनको रूम नहीं मिलेंगे, तो वही यहां से 83 किलोमीटर का सफर तय करना और सुबह-सुबह 8 बजे पहुंचना असंभव है। इन्हीं समस्याओं को लेकर उन्होंने राठ विधायक मनीषा अनुरागी को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा के लिए स्थाई सेंटर की मांग की। इस पर विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस पर अधिकारियों से विचार-विमर्श किया जाएगा और जल्द से जल्द इस समस्या का निस्तारण कराने की कोशिश की जाएगी।

Updated on:
14 Sep 2020, 6:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
हमीरपुर में घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची को उठा ले गया आरोपी, रेप के बाद हत्या; मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

हमीरपुर में घर में सो रहे बुजुर्ग की मौत, परिवार ने धारदार हथियार से हत्या की जताई आशंका; पुलिस को गला दबाने का शक

Hamirpur News: बच्चों के तिरंगा आंदोलन ने बदली चंदूपुर की तस्वीर, 5 घंटे के प्रदर्शन के बाद गांव पहुंचा प्रशासन, सड़क ठीक करने उतरी JCB

Hamirpur News: स्कूल की बदहाल सड़क से परेशान बच्चे पहुंचे कलक्ट्रेट, पुलिस के सामने भी डटीं छात्राएं, वीडियो वायरल

‘रोडवेज बस और डीजल टैंकर की भिड़ंत!’ दोनों चालकों समेत 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल