प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 20,626 हो गई है। जिनमें लगभग 16,07,000 मकान चिन्हित हैं, जिनमें 91.61 लाख लोगों को चिन्हित किया गया है। कंटेनमेंट जोन में पॉजिटिव मामलों की संख्या 53,732 है। इसी बीच कोरोना टेस्टिंग में सरकार कीर्तिमान स्थापित कर रही है। 75 लाख टेस्ट करने वाला यूपी देश का पहला राज्य बन गया है। यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि यूपी में अब तक कुल 76,36,000 से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं।