हनुमानगढ़

एक साथ जली 3 चिताएं, एक ही परिवार के माता-पिता और पुत्र की हुई थी सड़क हादसे में मौत, गमगीन माहौल में हुई अंतिम विदाई

Rajasthan News: गमगीन माहौल में अंतिम विदाई दी गई। माता-पिता व पुत्र की एक साथ चिताएं देखकर अंतिम संस्कार में पहुंचे हर व्यक्ति की आंखें भर आई। सेठीराम सोनी के बड़े पुत्र राजीव उर्फ होशियारीलाल के पुत्रों द्वारा मुखाग्नि दी गई।
2 min read
Feature image

सोमवार दोपहर नोहर रोड़ पर गांव भगवान के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर उसमें सवार माता पिता व पुत्र की मौत के बाद स्वर्णकार समाज में शोक की लहर दौड़ गई। हर कसी की जुबान पर यही रहा कि जो हुआ बहुत दुखद हुआ। इसके साथ मंगलवार सुबह गमगीन माहौल में अंतिम विदाई दी गई। माता-पिता व पुत्र की एक साथ चिताएं देखकर अंतिम संस्कार में पहुंचे हर व्यक्ति की आंखें भर आई। सेठीराम सोनी के बड़े पुत्र राजीव उर्फ होशियारीलाल के पुत्रों द्वारा मुखाग्नि दी गई।

मृतक सेठीराम सोनी के दो पुत्र थे। जिनमें बड़ा पुत्र राजीव (होशियारीलाल) व छोटा पुत्र राजेश था। बड़े पुत्र राजीव की मानसिक स्थित अच्छी नहीं होने के कारण छोटा पुत्र राजेश ही सोने चांदी का पूरा कारोबार देखता था। दुर्घटना में पिता सेेठीराम, माता देवकी व पुत्र राजेश की मौत के बाद घर पूरी तरह से बिखर चुका है।

बड़े पुत्र राजीव के दो पुत्र हैं, जिनकी आयु अभी महज 20 व 19 वर्ष ही है। अब पूरे घर को बोझ उन्ही दो बच्चों के कंधे पर आ गया है। दूसरी तरफ हादसे में मृतक राजेश के तीन बच्चे रिद्धी, सिद्धी और प्रभात हैं, इनकी आयु मात्र 13, 11 व सात वर्ष है।

उल्लेखनीय है कि रावतसर निवासी 42 वर्षीय राजेश पुत्र सेठीराम सोनी अपने परिवार के साथ रावतसर से विवाह समारोह में भाग लेने के लिए हिसार जा रहे थे। भगवान गांव के पास अचानक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे राजेश सोनी, उनकी माता 62 वर्षीय देवकी व 65 वर्षीय पिता सेठीराम सोनी की मौत हो गई थी ओर राजेश की पत्नी सीमा (40) व उसके तीन बच्चे रिद्धी (13), सिद्धी (11), प्रभात (7) और भाभी सुमन पत्नी होशियारी लाल सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका सिरसा में उपचार चल रहा है।

Updated on:
04 Dec 2024 12:52 pm
Published on:
04 Dec 2024 12:52 pm
Also Read
View All
Rajasthan: पालिकाध्यक्ष बनाने के नाम पर 60 लाख लेने का आरोप, कांग्रेस MLA बोले- राजनीतिक छवि धूमिल करने का प्रयास

हनुमानगढ़ में फर्जी प्रमाण पत्रों का बड़ा खेल: हिंदू जोड़े का बना दिया निकाहनामा, 25 बर्थ सर्टिफिकेट NOC मिलीं फेक

Hanumangarh : आबकारी विभाग की टीम पर हमला, सरकारी वाहन को किया क्षतिग्रस्त, अधिकारी घायल, आरो​पियों पर FIR

Rajasthan: गांव के सरकारी स्कूल में पढ़े किसान के बेटे ने NEET परीक्षा में हासिल की 11वीं रैंक, पिता का सपना हुआ पूरा

राजस्थान: गर्भ में बेटी बताकर कराता था गर्भपात, सैकड़ों अजन्मे बच्चों की हत्या की आशंका; हरियाणा से शातिर दलाल गिरफ्तार