सागर. शासकीय और अशासकीय स्कूलों में कक्षा तीसरी, छठवीं और नौवीं के विद्यार्थियों की दक्षता और कमियां जानने परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण (परीक्षा) का आयोजन बुधवार को किया जा रहा है। सर्वे में संभाग के कुल 618 और जिले के 126 स्कूल शामिल होंगे। शहर में परीक्षा के लिए सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल स्कूल से सुबह 7 बजे परीक्षा सामग्री और पेपर का वितरण किया जाएगा। इस सर्वे परीक्षा के लिए जिले के 618 स्कूलों का रेंडम चयन किया गया है। सागर जिले में 9 अनुदान प्राप्त, 5 केंद्रीय, 48 शासकीय और 62 अशासकीय स्कूलों का चयन हुआ है। इन स्कूलों के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें एक कक्षा में 30 से लेकर अधिकतम 60 विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। स्कूलों में सर्वेक्षण 3, 6 और 9 वीं के छात्रों पर केंद्रित होगा। परीक्षा में प्रश्न ओएमआरशीट के माध्यम से बहु विकल्पीय प्रारूप में होंगे। यह सर्वेक्षण न केवल बच्चों की दक्षता का आकलन करेगा, बल्कि शैक्षणिक रैंकिंग में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पारंपरिक शिक्षा पद्धतियों से हटकर छात्रों के समग्र विकास और उनके ज्ञान के गहन विश्लेषण पर जोर देता है