हनुमानगढ़

होटल व कैफे में संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चार कॉलोनी के नागरिकों ने बनाई टीम

हॉस्टल व किराए के मकान में रहने वालों का करेंगे सत्यापन, होटल-कैफे से हटवाएंगे काले शीशे, पुलिस से सामंजस्य कर नियमों की पालना को लेकर करवाएंगे पाबंद, हनुमानगढ़ जंक्शन की चार कॉलोनियों के लोगों ने बनाई पांच सदस्यीय कमेटी

2 min read
Citizens of four colonies formed a team to curb suspicious activities in hotels and cafes

हनुमानगढ़. शहर में कथित होटल व कैफे की आड़ में संदिग्ध गतिविधियों का संचालन करने वालों के खिलाफ नागरिक आवाज उठाने लगे हैं। राजस्थान पत्रिका निरंतर इस मुद्दे पर समाचार प्रकाशित कर शहर के खराब होते माहौल व होटल-कैफे में चल रही संदिग्ध गतिविधियों को उजागर कर रहा है। अब विभिन्न कॉलोनियों के लोग भी अपनी आवाज मुखर करने लगे हैं।
जंक्शन क्षेत्र के वार्ड 19 में गुरुवार को वार्डवासियों की बैठक विक्रम बंसल के आवास पर हुई। इसमें कॉलोनी में रात्रि को हुड़दंग मचाने वाले शरारती तत्वों को चंद घंटों में ही गिरफ्तार करने के लिए वार्डवासियों ने पुलिस अधीक्षक और जंक्शन थाना पुलिस का आभार जताया। बैठक में कॉलोनी निवासियों ने श्याम सिंह कॉलोनी, खोसा कॉलोनी, ज्योति कॉलोनी, बीडी गुप्ता कॉलोनी की संयुक्त पांच सदस्यीय कमेटी बनाई। यह कमेटी वार्ड 19 में चल रहे हॉस्टल और किराए पर दिए गए मकानों में रहने वाले लोगों के नाम-पतों का वेरिफिकेशन करने के लिए संबंधित हॉस्टल व मकान मालिक को पाबंद करेगी। तीन दिन के भीतर वेरिफिकेशन का कार्य पूर्ण किया जाएगा। बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि कॉलोनी में संचालित हो रही लाइब्रेरी, पीजी, गल्र्स हॉस्टल में रात्रि आठ बजे के बाद बाहर के छात्र-छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाए। जरूरी कार्य होने पर ही प्रवेश दिया जाए। कॉलोनी में संचालित होटल-कैफे संचालकों को अनैतिक गतिविधियां नहीं करवाने, काले शीशे नहीं लगाने व कैबिन पर रोक को लेकर पुलिस प्रशासन के सहयोग से उनको पाबंद कराने का निर्णय वार्डवासियों ने लिया।

तहसीलदार का पता पूछने के बहाने बातों में लगाकर लूटे 50 हजार

हनुमानगढ़. तीन अज्ञात व्यक्तियों ने तहसीलदार का पता पूछने के बहाने प्रौढ़ को बातों में उलझा कर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। करीब एक माह पुरानी इस घटना को लेकर सोमवार को जंक्शन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश स्वामी (69) निवासी सेक्टर नम्बर छह, जंक्शन ने रिपोर्ट दी कि वह छह मई की शाम साइकिल पर लाल चौक से कलक्ट्रेट की तरफ जा रहा था। उसके पास थैले में 50 हजार रुपए थे जो ईंट भ_े वाले को देने थे। पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात जनों ने उसे रुकवाया। तहसीलदार के बारे में पूछने लगे। बातचीत कर रवाना होते समय अचानक थैला छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
06 Jun 2025 01:26 pm
Published on:
06 Jun 2025 12:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर