हनुमानगढ़

जिला हनुमानगढ़ पुरुष हॉकी संघ का गठन, राकेश अध्यक्ष तथा सुनील सचिव नियुक्त

हनुमानगढ़. जिला हनुमानगढ़ पुरुष हॉकी संघ का गठन करके राकेश बेनीवाल को अध्यक्ष तथा सुनील भारद्वाज को सचिव नियुक्त किया गया है।

less than 1 minute read
जिला हनुमानगढ़ पुरुष हॉकी संघ का गठन, राकेश अध्यक्ष तथा सुनील सचिव नियुक्त

हनुमानगढ़. जिला हनुमानगढ़ पुरुष हॉकी संघ का गठन करके राकेश बेनीवाल को अध्यक्ष तथा सुनील भारद्वाज को सचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह भागीरथ कड़वासरा को कोषाध्यक्ष, जयद्रथ भाटी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह सिद्धू व बलवीर सिंह उपाध्यक्ष, संजय कुमार सिंह तथा करणी सिंह को सह सचिव बनाया गया है। राजस्थान राज्य क्रीड़ा अधिनियम 2005 के तहत जिला हनुमानगढ़ पुरुष हॉकी संघ का गठन किया गया है। उक्त कार्यकारिणी का कार्यकाल वर्ष 2025 से 2029 तक रहेगा। नव नियुक्त पदाधिकारियों का खेल प्रेमियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Updated on:
01 Nov 2025 10:34 am
Published on:
01 Nov 2025 10:33 am
Also Read
View All

अगली खबर