हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ जिला प्रमुख की कुर्सी पर बैठेगी महिला, जिला परिषद की 37 सीटों का देखें आरक्षण लॉटरी

हनुमानगढ़ जिला परिषद के 37 जोन और पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लिए आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिला प्रमुख का पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं जिला परिषद की 37 सीटों में से 18 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।
2 min read
hanumangarh
Hanumangarh: लॉटरी निकालता स्कूली छात्र (फोटो-पत्रिका)

हनुमानगढ़। जिले में पंचायतीराज चुनाव को लेकर आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार को पूरी कर ली गई। जंक्शन स्थित कलक्ट्रेट परिसर के भू-अभिलेखागार में जिला परिषद के 37 जोन के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली गई। इससे पहले जयपुर स्तर पर जिला प्रमुख पद का आरक्षण निर्धारित किया गया था। इस बार हनुमानगढ़ जिला प्रमुख का पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में जिला प्रमुख की कुर्सी पर महिला का चुना जाना तय है।

जिला परिषद के कुल 37 जोन में 11 सीटें अनुसूचित जाति वर्ग, 7 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग और 19 सीटें सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित की गई हैं। एससी की 11 सीटों में 5 महिला, ओबीसी की 7 में 3 महिला और सामान्य वर्ग की 19 सीटों में 10 महिला सीटें हैं। इस तरह कुल 18 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि 19 सीटें पुरुष या महिला दोनों के लिए अनारक्षित श्रेणी में रहेंगी।

जिला कलक्टर की मौजूदगी में निकली लॉटरी

आरक्षण लॉटरी के दौरान जिला कलक्टर डॉ. खुशालदास यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदीलाल मीणा, जिला परिषद सीईओ श्रद्धा गोमे, एसीईओ देशराज बिश्नोई, सांख्यिकी विभाग की उप निदेशक ममता बिश्नोई सहित निर्वाचन प्रकोष्ठ के कार्मिक और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। लॉटरी के लिए पांच-छह स्कूली बच्चों को भी बुलाया गया था, जिन्होंने पर्चियां निकालकर आरक्षण प्रक्रिया पूरी की।

जिला परिषद का आरक्षण

वर्गकुल सीटेंमहिला सीटें
अनुसूचित जाति (SC)115
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)73
सामान्य वर्ग1910
कुल3718

पंचायत समिति प्रधान का आरक्षण तय

पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण भी तय हो गया है। हनुमानगढ़ टाउन और हनुमानगढ़ जंक्शन में प्रधान पद एससी, रावतसर में एससी महिला, पीलीबंगा में सामान्य, टिब्बी में सामान्य महिला, संगरिया में सामान्य, नोहर में सामान्य महिला, पल्लू में ओबीसी महिला, राजपुरा में ओबीसी और भादरा में सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

3 पंचायत समिति नई

जिले में अब पंचायत समितियों की संख्या सात से बढ़कर 10 हो गई है। हनुमानगढ़ जंक्शन, राजपुरा और पल्लू नई पंचायत समितियां हैं, जहां पहली बार चुनाव होंगे। वहीं जिला परिषद के सदस्यों की संख्या भी 29 से बढ़कर 37 हो गई है।

यह वीडियो भी देखें :

Also Read
View All
Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज बंसल अरेस्ट, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया था डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा

Hanumangarh : ‘वोट पहले ही पड़ चुका था’, नाराज मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव अधिकारी ने दी टेंडर वोट की अनुमति