IMD Yellow Alert: विभाग ने मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेने, पेड़ों के नीचे शरण ना लेने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकालकर मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करने की अपील की है।
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम विभाग ने 11.30 बजे येलो अलर्ट जारी करते हुए श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं विभाग ने मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेने, पेड़ों के नीचे शरण ना लेने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकालकर मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करने की अपील की है।
मौसम किभाग ने 17-18 फरवरी के लिए जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की सम्भावना है। वहीं बाकी दिन मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग ने आज अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झुंझुनूं, जयपुर, राजसमंद, सीकर, टोंक, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, नागौर और पाली में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी 24 घंटों बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 17 फरवरी को दोपहर बाद आंशिक बादल छाने के साथ कहीं-कहीं मेघगर्जन व हल्की बारिश हो सकती है। विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव 18 फरवरी को रहने संभावना है।
इस दिन बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अचानक तेज हवा 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। मौसम में बदलाव से तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज हो सकती है।
विशेषज्ञों ने किसानों को पककर तैयार रबी फसलों को भीगने से बचाने के उपाय करने की सलाह दी है। साथ ही, कृषि मंडियों में खुले में रखे अनाज को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल या अन्य व्यवस्थाएं करने को कहा है।