20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Crime: अवैध संबंधों के चलते पति ने 5 साल के बेटे के साथ की आत्महत्या, पत्नी और प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज

Hanumangarh Crime: भादरा इलाके से 28 साल के युवक और उसके 5 साल के बेटे की फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Police File PIC

Rajasthan Police File PIC

हनुमानगढ़। जिले की तहसील भादरा के पास में एक व्यक्ति ने अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी एवं एक अन्य व्यक्ति पर अवैध संबंध, प्रताड़ना एवं जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में पुलिस को दी गई रिपोर्ट में मृतक धर्मपाल के भाई ने बताया कि करीब सात साल पहले गांव ढाबी ( हरियाणा) निवासी कविता के साथ उसके भाई की शादी हुई थी। दोनों के वैवाहिक जीवन से एक पांच साल का बेटा था। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले करीब एक साल से धर्मपाल की पत्नी कविता का हरियाणा के कैथल जिले के गांव किठान निवासी कपिल नामक युवक से संपर्क हो गया था। जिसके चलते पारिवारिक विवाद बढ़ने लगा।

जान से मारने की दे रही थी धमकी

आरोप है कि कविता और कपिल के बीच अवैध संबंध थे, जिसकी वजह से वह धर्मपाल के साथ अक्सर झगड़ा व मारपीट करती थी। परिजनों का आरोप है कि करीब पांच माह पूर्व कविता अपने पुत्र को साथ लेकर कपिल के साथ उसके गांव चली गई थी। बाद में पंचायत के माध्यम से परिजन बच्चे को वापस लेकर आए। इसके बाद से कविता एवं कपिल द्वारा धर्मपाल को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं और बच्चे को वापस ले जाने का दबाव बनाया जा रहा था।

महाविद्यालय के पीछे की आत्महत्या

परिवार के अनुसार, इन धमकियों से धर्मपाल मानसिक रूप से परेशान और भयभीत रहने लगा था। कुछ दिन पूर्व वह अपने पुत्र को लेकर अपनी मौसी के घर चक गोकलपुरा चला गया था। घटना से एक दिन पहले भी उसने परिजनों को धमकियों की जानकारी दी थी। शनिवार सुबह धर्मपाल अपने पुत्र के साथ भादरा आने की बात कहकर निकला, जिसके बाद शाम को सूचना मिली कि राजकीय महाविद्यालय के पीछे उसने अपने पुत्र सहित फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि लगातार प्रताड़ना और जान से मारने की धमकियों के चलते धर्मपाल 28 वर्ष व उसके पुत्र ने यह कदम उठाया। पुलिस द्वारा पिता व पुत्र के शव राजकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए रखवाए गए हैं। आगे की कार्रवाई जारी है।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग