हनुमानगढ़

राजस्थान की कविता का भारतीय वॉलीबॉल टीम में चयन, एशिया चैलेंज कप में करेगी देश का प्रतिनिधित्व

Rajasthan News : कविता का चयन 22 मई से फिलीपिंस के मनीला में होने वाले एशिया चैलेंज कप के लिए भारतीय टीम में किया गया है। इसके लिए पिछले एक माह से बैंगलूरु में टीम का कैंप चल रहा था।

less than 1 minute read
Feature image

Hanumangarh News : गांव सिलवाला खुर्द की एक और बेटी ने अपनी कड़ी मेहनत व खेल कौशल के बूते भारतीय सीनियर महिला वॉलीबाल टीम में जगह हासिल की है। कविता का चयन 22 मई से फिलीपिंस के मनीला में होने वाले एशिया चैलेंज कप के लिए भारतीय टीम में किया गया है। इसके लिए पिछले एक माह से बैंगलूरु में टीम का कैंप चल रहा था। इस कैंप में शामिल खिलाड़ियों में से12 का चयन भारतीय टीम के लिए किया गया है।

गांव सिलवाला खुर्द वॉलीबॉल कोच बसंतसिंह मान ने बताया कि कविता ने खेल कोटे से रेलवे में नौकरी भी हासिल कर ली है। उसे पुणे रेलवे में नियुक्ति दी गई है। गौरतलब है कि खेल गांव के नाम से प्रसिद्ध सिलवाला खुर्द से निकलकर निरंतर लड़के व लड़कियां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल से नाम कमा रहे हैं। इससे पहले गांव की खुशवीर कौर भी भारतीय टीम में खेल चुकी हैं।

Published on:
20 May 2024 10:27 am