हनुमानगढ़

Video: आसमानी बिजली गिरने से किसान की हुई मौत

- खेत से लौट रहा था घर रास्ते में हुआ हादसा
2 min read
• •
Updated: 12 Dec 2017, 1:41 PM IST
man death by electricity
man death by electricity

संगरिया. आसमानी बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान बख्तावरसिंह वाली गांव के वार्ड आठ निवासी सोहनसिंह (५२) पुत्र जगसीरसिंह जटसिख के रुप में हुई। मृतक के बड़े भाई बलदेवसिंह की रिपोर्ट पर मंगलवार सुबह पुलिस ने मर्ग दर्ज कर बाद पोस्टर्माट्म शव परिजनों को सौंप दिया। एएसआई सत्यपाल दहिया ने बताया कि सोहनसिंह अपने खेत से सोमवार शाम घर लौट रहा था।

ढाणी चक पांच डीएलपी के पास जैसे ही पहुंचा तेज बारिश शुरु हो गई। बारिश से बचने के लिए वो एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया था। इसी दौरान अचानक तेज कड़कती आसमानी बिजली पेड़ पर आ गिरी। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। परिजन उसे हस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजकीय अस्पताल के मोर्चरी रुम में बीती रात शव रखवा दिया गया। सुबह साढे दस बजे पंचनामा हुआ।

सोसायटी अध्यक्ष भीमसिंह गोदारा, डॉ.हरदेवसिंह, छिंदासिंह बराड़, मनजीत सिंह, गमदूरसिंह एवं बड़ा भाई बूटासिंह सहित परिजन व अन्य दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। मृतक पांच बेटियों व एक बेटे का पिता था। चार बेटियों की शादी हो चुकी। सबसे छोटी बेटी लखी की २५ जनवरी को शादी है। हादसे के बाद घर में मातम पसर गया। आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ।

Published on: