उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय ने 300 से 1400 रुपए तक परीक्षा शुल्क बढ़ा दिया लेकिन अब हुए समझौता के अनुसार बढ़ी फीस 100 रुपए ही वसूल की जाएगी। इस मौका पर डॉ.बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष अंबर जयपाल,विधि महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष अजय गोदारा,जैन कॉलेज की छात्र संघ अध्यक्ष रेणू वर्मा,चौधरी बल्लूराम गोदारा कॉलेज की छात्रा नेता नौसिन खान, एसडी पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष हर्षदीप सिंह, बीआर अंबेडकर कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अशोक कलवानियां,भरत खौत,छात्र नेता बंटी वाल्मीकि,सोमेश्वर,मोहित शर्मा,दीपक चूनावढ़,कार्तिक तिवाड़ी सहित कई छात्र नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी ने मिलकर छात्र हितों के लिए संघर्ष किया।