-बीजेपी के बाद अब सपा में मारपीट -पद को लेकर कार्यकर्ता और नेता भीड़े -सीसीटीवी में लात घूंसे चलाते हुए कैद
हापुड़। अभी संतकबीरनगर में भाजपा सांसद और विधायक में जूता स्ट्राइक का मामला शांत भी नहीं हुआ था की हापुड़ में इस बार सपा कार्यकर्त्ता और नेताओ में पार्टी में पद पाने को लेकर जमकर लात-घुसे चले है। जूम पैजार की घटना सीसीटवी में कैद हो गई।
दरअसल हापुड़ में सपा पार्टी में पद को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जमकर मारपीट हुई है। सपा कार्यकर्त्ता और पदाधिकारियों में मारपीट की घटना एक निजी मैरिज होम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। सीसीटीवी फुटेज में सपा कार्यकर्त्ता और नेता आपस में मारपीट करते हुए साफ़ दिखाई दे रहे है।
आपको बता दे की मामला हापुड़ देहात थाना क्षेत्र का है जहां सपा कार्यकर्ता अंकित का आरोप है की वह सपा पार्टी में छोटा सा कार्यकर्त्ता है और अब सपा पार्टी में पद पाना चाहता है। इसके लिए वह प्रयास कर रहा है। लेकिन सपा जिलाध्यक्ष नहीं चाहते की उसे पद मिले।
इसके साथ ही आरोप है कि सपा कार्यकर्त्ता अंकित से पद के लिए रुपयों की मांग भी गयी। जिससे सपा कार्यकर्ता नाराज चल रहा था। कुछ दिन पहले सपा के कुछ नेता और सपा कार्यकर्ता अंकित गढ़ रोड़ पर स्थित एक मैरिज होम में एक शादी समारोह में गए थे। जहां इसी बात को लेकर कार्यकर्त्ता और नेताओ में बात इतनी बढ़ गयी की सपा नेताओं और कार्यकर्त्ता में जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट की घटना मैरीज होम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी जिसमे बाद सपा कार्यकर्ता ने सपा जिलाध्यक्ष समेत तीन नेताओं पर मुकदमा दर्ज कराया। वमुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।