हापुड़

मेरठ के बाद हापुड़ में पकड़ी गई एनसीईआरटी की नकली किताबें

एएसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मुख्य आरोपी अभी फरार है। इसके साथ ही बताया कि यह किताब दिल्ली सहित आसपास के राज्यों में सफलाई की जाती थी।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2021, 3:01 PM IST
hapur_ncert.jpg

हापुड़. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के बाद हापुड़ में एनसीईआरटी की नकली किताबों का जखीरा बरामद हुए है। इसे पुलिस को एक बड़ी कामयाबी बताया जा रहा है। पुलिस ने धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल इलाके से 20 लाख रुपये कीमत की एनसीईआरटी की नकली किताबें बरामद की हैं। पिछले कई सालों से यहां पर नकली एनसीईआरटी किताबों का धंधा खूब फल-फूल रहा था। जिसके बाद पुलिस को इसकी भनक हुई तो किठाने पर कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।

ये है पूरा मामला

बता दें कि लोग बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने में लगे हुए है। ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आए आए दिन एनसीईआरटी की नकली किताबें छापने की खबर सुनने को मिलती ही रहती है। बीते दिनों जनपद मेरठ में भी करीब 35 करोड़ रुपये की किताबें पकड़ी गई थी। जिसके बाद अब हापुड़ जिले से करीब 20 लाख की कीमत की एनसीईआरटी की नकली किताबें पकड़ी गई हैं। पुलिस ने बताया कि धीरखेड़ा में हापुड़ के शिवपुरी निवासी एक व्यक्ति का गोदाम है। जिसके दो साल से मेरठ निवासी एक युवक ने किताबों के लिए किराए पर लिया था। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि नकली एनसीईआरटी की किताबों की छपाई की सूचना मिलने के बाद ही कार्रवाई की गई है।

मुख्य आरोपी फरार

इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। वहीं एएसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मुख्य आरोपी अभी फरार है। इसके साथ ही बताया कि यह किताब दिल्ली सहित आसपास के राज्यों में सफलाई की जाती थी। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

BY: KP Tripathi

Published on: