हापुड़

गन्ना भुगतान न मिलने पर भाकियू ने मिल अधिकारियों को बनाया बंधक

भाकियू भानु कार्यकर्ताओं ने शुगर मिल सीजीएम करन सिंह, जीएम गन्ना अमानुल्ला खान को बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया।
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2021, 4:53 PM IST
hapur_bandhak.jpg

हापुड़. सरकार द्वारा गन्ना मिलों को किसानों का भुगतान समय से कराने के निर्देश दिए गए है, लेकिन ये निर्देश सिर्फ कागजों तक ही सीमित दिखाई दे रहे हैं। किसानों को समय से गन्ने का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते ब्रहस्पतिवार को भाकियू भानु ने गन्ना समिति परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरने प्रदर्शन के करीब पांच घंटे के बाद मिल प्रबंधन और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर भुगतान के लिए 50 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

शेष भुगतान के लिए मांगा 30 सितंबर तक का समय

बता दें कि जनपद के गढ़मुक्तेश्वर में गन्ना मिल द्वारा भुगतान न करने पर प्रदेश महासचिव सरनजीत गुर्जर और जिलाध्यक्ष पवन हूण के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और किसान सिंभावली में सहकारी गन्ना समिति परिसर में एकत्र होकर सिंभावली शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों और कार्यकर्ताओं ने मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

इस दौरान भाकियू भानु कार्यकर्ताओं ने शुगर मिल सीजीएम करन सिंह, जीएम गन्ना अमानुल्ला खान को बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। जिसके चलते करीब दो घंटे तक दोनों अधिकारी किसानों के साथ धूप में बैठे रहे। इसके बाद एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर धरना स्थल पर पहुंचे। जिन्होंने किसानों को समझाते हुए शाम चार बजे 50 करोड़ रुपये का चेक भुगतान के लिए सौंपा। वहीं, शेष भुगतान के लिए 30 दिसंबर तक का समय मांगा। इसके बाद किसान शांत हुए और पांच बजे प्रदर्शन खत्म किया।

ये लोग रहे प्रदर्शन में मौजूद

वहीं इस मौके पर युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नुसरत सेठ ने कहा कि मिलों द्वारा आगामी पेराई सत्र की तैयारी शुरू कर दी हैं, लेकिन अभी तक पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान किसानों को नहीं दिया। इसके चलते किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। मिल प्रबंधन और प्रशासन सुनवाई के लिए तैयार नहीं हैं। इस धरना प्रदर्शन के समर्थन में दर्जनों गांवों के प्रधान भी शामिल हुए। प्रधान रजनीश ने कहा कि यदि जल्द बकाया भुगतान नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदर्शन में भाकियू कार्यकर्ता राजेंद्र गुर्जर, सुभीश त्यागी, अजय त्यागी, अमित, कृष्णवीर गब्बर, मोनिका तेवतिया, जितेंद्र नागर, आदेश गुर्जर, डब्बू त्यागी, फिरासत अली, योगेश त्यागी, राजकुमार आर्य समेत अन्य मौजूद रहे।

BY: KP Tripathi

Published on: