हापुड़

पीएम मोदी के जन्मदिन पर महिला डीएम ने कर्मचारियों को दी ऐसी सजा कि मच गया हड़कंप

सम्पूर्ण समाधान दिवस कैंप में नहीं पहुंचे कुछ अफसर डीएम ने नोटिस के साथ एक दिन की काट दी सैलरी लापरवाह अफसरों को डीएम ने जमकर लगाई फटकार
less than 1 minute read
Sep 17, 2019
dm_hapur.png

हापुड़. प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर धौलाना में लगे सम्पूर्ण समाधान दिवस कैंप में डीएम अदिति सिंह ने लापरवाही बरतने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। अधिकारियों की लापरवाही पर डीएम अदिति सिंह नाराज हो गई। उसके बाद लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दे दिया। वहीं, डीएम अदिति सिंह की कार्रवाई से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। डीएम अदिति सिंह ने कई अधिकारियों के सम्पूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुंचने पर कारण बताओ नोटिस भी जारी करने का आदेश दिया। वहीं एक दिन का वेतन रोकने का आदेश भी जारी कर दिया।

आपको बता दें कि मंगलवार को धौलाना तहसील में जतना की समस्याओं के समाधान को लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मंगलवार को जिले की जिलाधिकारी अदिति सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी पहुंचे, लेकिन कुछ विभागों के अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस धौलाना में नहीं पहुंचे और उन्होंने अपने प्रतिनिधि भेज दिए, जिसे देखकर डीएम भड़क गयी और अधिकारियों व कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुंचने और लापरवाही करने पर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया। वहीं, डीएम की इस कार्रवाई से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

Published on:
17 Sept 2019 02:24 pm