हापुड़

पति गया था ड्यूटी…चार बेटियों को बिलखता छोड़ प्रेमी मोगली संग भागी मां, पति ने एसपी से लगाई गुहार

UP Crime News: यूपी के हापुड़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल की शादी और 4 मासूम बेटियां सब भूलकर पड़ोसी मोगली के प्यार में अंधी मां हुई फरार। जानिए क्या है पूरा मामला...
2 min read
May 27, 2026
hapur crime news, up news, UP Police
15 साल की शादी और चार बेटियों को छोड़ प्रेमी संग भागी मां (फोटो- पत्रिका)

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक हैरान करने वाला और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हंसता-खेलता परिवार पल भर में बिखर गया जब, चार मासूम बेटियों की मां अपने पड़ोसी युवक के साथ घर से भाग गई। शादी के पंद्रह साल बीत जाने के बाद महिला ने एक ही झटके में अपने पति और बच्चों को बेसहारा छोड़ दिया। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और हर कोई मां की इस बेवफाई और करतूत पर सवाल उठा रहा है।

पड़ोसी मोगली ने उजाड़ा घर

पूरा मामला हापुड़ के कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बदनौली का है। गांव के रहने वाले अरुण कुमार बिजली विभाग में कर्मचारी हैं और दिन रात कड़ी मेहनत करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। अरुण की शादी को पंद्रह साल हो चुके थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी प्रीति और चार बेटियां हैं।

लाखों का कैश और जेवर लेकर हुई फरार

रोज की तरह अरुण 25 मई, 2026 की सुबह अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी प्रीति और चारों बेटियां मौजूद थीं। पति के जाने के बाद मौका पाकर प्रीति ने पड़ोस में रहने वाले अरविंद उर्फ मोगली के साथ घर छोड़ कर चली गई। अरुण का आरोप है कि उनकी पत्नी घर में रखी तीन लाख रुपये नकद और सोने के जेवर भी अपने साथ समेट ले गई है। इनमें दो तोले की सोने की अंगूठी, एक तोले की सोने की चेन और सोने के कुंडल शामिल हैं।

पति ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार

शाम को जब अरुण अपनी ड्यूटी खत्म करके घर वापस लौटे तो घर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पत्नी के घर से गायब होने की बात पता चलने पर वह बदहवास हो गए। शुरुआत में परिवार के अन्य सदस्यों ने अरुण से यह बात छिपाने की कोशिश की थी क्योंकि, उन्हें डर था कि सदमे में अरुण कोई गलत कदम न उठा लें। पीड़ित अरुण का आरोप है कि हैदर नगर चौकी से लेकर थाने के कई चक्कर काटे लेकिन, स्थानीय स्तर पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

निराश होकर हापुड़ के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय का दरवाजा खटखटाया और एसपी को पूरा मामला बताया। पुलिस अधीक्षक ने मामला संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई के आदेश दिए है। पुलिस ने अरुण की तहरीर के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
27 May 2026 01:34 pm
Published on:
27 May 2026 01:33 pm