हापुड़

Fertilizer Price Hike: डीजल की कीमतों में वृद्धि के बाद अब किसानों पर खाद के महंगाई की मार

Fertilizer Price Hike: एक तरफ पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों ने आम लोगों को परेशान किया हुआ है। वहीं दूसरी तरफ अब किसानों पर दोहरी मार खाद के दामों की वृद्धि ने कर दी है। खाद के दामों में जोरदार इजाफा हुआ है। जिससे किसान को बड़ा झटका लगा है। इससे किसानों में रोष है।

less than 1 minute read
Oct 19, 2021

Fertilizer Price Hike: डीजल के बढ़ते दामों के बीच अब खाद के दामों में भारी वृद्धि हुई है। डीजल के बढ़े दामों की मार झेल रहे किसानों के लिए खाद के बढ़े दाम किसी बड़े झटके से कम नहीं है। अब इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव ने नाट्रोजन-फास्फोरस-पोटैशियम व गंधक उर्वरकों की कीमत में 265 रुपये तक की वृद्धि की है। इससे किसानों को बड़ा झटका लगा है।

265 रुपए तक बढ़े दाम

बता दें एनपीके के 50 किलो के बैग पर 265 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं नाइट्रोजन व फास्फोरस के साथ गंधक मिले एनपी खाद के 50 किलो के बैग पर 70 रुपये प्रति बैग की वृद्धि की गई है। वर्तमान में 50 किलोग्राम एनपी बैग किसानों को 1150 रुपये में मिल रहा था । लेकिन अब यह बैग किसानों को 1220 रुपये में उपलब्ध होगा।

नई दरें 15 अक्टूबर हुई लागू

इसी तरह प्रति मीट्रिक टन के दामों में भी बड़ा बदलाव किया गया है। मेरठ टेरिटरी के इफको के मार्केटिंग डायरेक्टर ने बताया कि जारी आदेश के मुताबिक नई दरें अब 15 अक्तूबर से लागू की गई हैं। उन्होंने बताया कि जिन बैग पर पुराने मूल्य दर्ज हैं, वे उन्हीं पुरानी कीमतों पर बेचे जाएंगे। इसके बाद से जिन बैग पर नई कीमतें दर्ज होगी वो उन्हीं दरों पर बेची जाएंगे।

Updated on:
19 Oct 2021 01:27 pm
Published on:
19 Oct 2021 11:05 am
Also Read
View All